Post Top Ad
Sunday, December 20, 2020
भोपाल। मिलावट से मुक्ति अभियान में 60 पर एफआईआर और 11 पर रासुका।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। 4 करोड़ 62 लाख की मिलावटी खाद्य सामग्री जप्त।
भोपाल। मिलावट से मुक्ति अभियान की कार्यवाही सख्ती से की जा रही है। अब तक मिलावटखोरों पर कार्यवाही करते हुए मिलावटखोरी के प्रकरणों में 4 करोड़ 62 लाख 48 हजार कीमत की मिलवटी खाद्य सामग्री को जप्त किया गया है।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने में सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि आम आदमी की जिंदगी से खाद्य पदार्थों में मिलावट कर खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाये। मिलावट से मुक्ति अभियान में की गई कार्यवाही में 60 मिलावटखोरों के विरुद्ध एफआईआर की गई है, जबकि 11 के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की गई है। धारा-32 में 2380 मिलावटखोरों को सुधार सूचना नोटिस जारी किये गये हैं।
मिलावट से मुक्ति अभियान में लिये गये नमूनों की प्रयोगशाला द्वारा जल्द से जल्द जाँच कर रिपोर्ट जारी की जा रही है। अभियान के तहत राज्य खाद्य प्रयोगशाला ने 2197 खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 240 नमूने अवमानक, 149 नमूने मिथ्याछाप, 28 नमूने असुरक्षित किस्म के और 30 नमूने अपद्रव्य वाले पाये गये हैं। इसके साथ ही अन्य धाराओं में प्रतिबंधित नमूनों की संख्या 13 है। एडीएम न्यायालय द्वारा 312 प्रकरणों में मिलावटखोरों के विरुद्ध 2 करोड़ 22 लाख 35 हजार 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी है।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद