50 लाख रूपए की लागत से निर्मित लखनपुर थाना भवन सहित जिले के चार मार्गों पर लगभग 8 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित चार पुलों का लोकार्पण।
Post Top Ad
Monday, December 14, 2020
Home
छत्तीसगढ़
ताजा खबर
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले को दी 633.88 करोड़ रूपए की लागत के 110 विकास कार्यों की सौगात।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले को दी 633.88 करोड़ रूपए की लागत के 110 विकास कार्यों की सौगात।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
रायपुर। 82 करोड़ रूपए लागत के अम्बिकापुर-दरिमा-नवानगर 36 किलोमीटर सड़क मार्ग और
43 करोड़ रूपए लागत से अम्बिकापुर-दरिमा मार्ग चौड़ीकरण-उन्नयन कार्य का भूमिपूजन
लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 124 बसाहटों में सोलर
आधारित नल-जल योजना का भी भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 633 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 110 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। बघेल इनमें से 559 करोड़ 84 लाख रूपए के 79 कार्यों का भूमिपूजन एवं 74 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत के 31 कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उनमें 82 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अम्बिकापुर दरिमा नवानगर मार्ग निर्माण (हवाई पट्टी एवं ब्लॉक मुख्यालय तक 36 किलोमीटर का मुख्य मार्ग), लगभग 43 करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर से दरिमा मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, लगभग 27 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चलता से हर्रामार्ग तक पुलिया सहित 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 124 बसाहटों में सोलर आधारित नल-जल योजना के कार्य और लगभग 19 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चिरंगा से घण्टाडही गोविंदपुर तक पुल-पुलिया सहित 11 किलोमीटर सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमंे लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर क्षेत्र में राताखार नदी पर नर्मदापुर-काराबेल रोड़ से उदुमकेला-आमापारा मार्ग पर नवनिर्मित पुल, 2 करोड़ रूपए की लागत से लुण्ड्रा क्षेत्र में कुसू से प्रतापपुर मार्ग पर बरनई नदी पर निर्मित पुल एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में बिलासपुर रोड़ से गुमगराकला मार्ग पर चुलहुट नदी पर पुल निर्माण, एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में भुकुरमा नदी पर निर्मित पुल और छत्तीसगढ़ पुलिस हाउंसिंग कारर्पोरेशन द्वारा अम्बिकापुर क्षेत्र में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित लखनपुर थाना भवन शामिल है।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।
Tags
# छत्तीसगढ़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद