भोपाल। संवेदनशीलता के निराकरण करें लंबित पेंशन प्रकरण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 22, 2020

भोपाल। संवेदनशीलता के निराकरण करें लंबित पेंशन प्रकरण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। संवेदनशीलता के निराकरण करें लंबित पेंशन प्रकरण। 


भोपाल। लंबित पेंशन प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के लिए चलाई गई मुहिम के अंतर्गत आज भोपाल संभाग के सभी आहरण और वितरण अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। आगामी मार्च के अंत तक सभी जिलों में अधिकारियों की दल जाकर लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा और तत्काल निराकरण करेगा, ताकि नए वित्तीय वर्ष में पेंशन प्रकरण लंबित ना रहें।
संचालक पेंशन नितिन नांदगांवकर ने सभी विभागों के आहरण और वितरण अधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह पेंशन प्रकरणों का निराकरण एक मानवीय दृष्टि से संवेदनशील विषय है। प्रशासनिक त्रुटियों और अन्य कारणों के कारण पेंशन सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को पेंशन मिलने में विलंब होने से अप्रिय स्थिति बनती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पेंशन प्रकरण भेजने के पूर्व आवश्यक तैयारियों, औरचारिकताओं और आपत्तियों से बचने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
संभागीय पेंशन अधिकारी शोभा बकोरिया ने बताया कि सेवा पुस्तिकाओं को अदयतन करना, उनमें दी गई जानकारियों का मिलान करना, सभी जानकारी की पुष्टि करना, सेवा निवृत्त होने के कम से कम तीन माह पूर्व नाम की स्पेलिंग में त्रुटियां ठीक कराने, जन्मतिथि की ठीक कराने, अंतिम वेतन वेतन अपडेट करने और पीपीओ जारी हो जाने के बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे अदेय प्रमाण पत्र, जीवन प्रमाण पत्र बैंक पासबुक की छायाप्रति तत्काल उपलब्ध कराने जैसी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए ताकि पेंशन प्रकरण तत्काल निराकरण किया जाकर पीपीओ जारी किया जा सके।

इस अवसर पर उप संचालक पेंशन श्याम सुंदर सेठ, सहायक संचालक पेंशन वरुण बड़ेरिया सहायक पेंशन अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा और महेश धाकड़ उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...