Post Top Ad
Saturday, December 19, 2020
Home
ताजा खबर
धर्म
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, अज्ञानता एवं अदूरदर्शिता में लिया गया निर्णय घातक सिद्ध होता है - पंडित राकेश महाराज।
रायसेन/सिलवानी, अज्ञानता एवं अदूरदर्शिता में लिया गया निर्णय घातक सिद्ध होता है - पंडित राकेश महाराज।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तहसील के भोडि़या गावं में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को मथुरा से आए पंडित राकेश महाराज ने श्रद्धालु जनों को संबोधित करते हुए कहा कि अज्ञानता और अदूरदर्शिता में जो निर्णय लिया जाता है वह दुखदाई होता है। इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि पूर्ण ज्ञान करके एवं दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय लेकर ही कार्य को संपन्न करना चाहिएए और बिना विचारे जो भी कार्य किया जाता है उसमें पछतावा के अलावा कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। उन्होने कहा कि जब राजा परीक्षित ऋषि के आश्रम में गए तो उन्होंने ऋषि को ध्यान मग्न अवस्था में देखाए जब ध्यान की अवस्था में ऋषि थे तो उनको यह ज्ञान नहीं था कि मेरे आश्रम में राजा का आगमन हुआ है। राजा को अहंकार जागृत हो गया किसी ने मेरा सम्मान नहीं किया और उनके मन में अज्ञानता वश यह इच्छा हुई कि मेरा कहीं ना कहीं अपमान हो गया है तो उन्होंने मृत सर्प को ऋषि के गले में डाल दिया और वहां से चले आए। उनके पुत्र ने जब भी अपने पिता का अपमान देखा तो उन्होंने राजा परीक्षित को श्राप दे दिया की सात दिन में दिन में तक्षक नाग के काटने से तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी।
कथा वाचक ने बताया कि इसीलिए मनुष्य को चाहिए कि वह पूर्ण विवेक से विचार करके कोई भी शब्द या वाक्य अपने मुख से निकाले। भगवान के बनाए हुए संसार में कोई अपना नहीं है सभी कुछ परमात्मा का है इस बात का ध्यान रखना चाहिए। उन्होने बताया कि भगवान शुकदेव जी को बुलाकर राजा परीक्षित ने अपने आत्म कल्याण के लिए मार्ग पूछा तो सुखदेव ने बताया कि श्रीमद्भागवत की कथा श्रवण करने से तुम्हें मोक्ष प्राप्त होगा। श्रीमद्भागवत कथा मोक्षदायिनी है। इसलिए तुम सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करके अपने आत्म कल्याण का प्रयास करो। जिससे कि तुम्हारा मोक्ष हो जाए। मात्र तुम्हारे पास सात दिन का समय ही है सात दिन में ही श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से तुम्हारे आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंव रहे है।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद