Post Top Ad
Sunday, December 20, 2020
रायसेन/बरेली, दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग से जुड़े संगठन के दिग्गज।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भारतीय जनता पार्टी देश और समाज विकास की दिशा में कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है, लेकिन विपक्षी दल देश के अन्नदाता के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीति चमकाने में लगा हुआ है। देश का अन्नदाता अब अच्छे और बुरे में फर्क करना समझ चुका है। उक्त उद्बोधन कार्यक्रम में भोपाल से आए सुरजीत चौहान ने नगर के सुभानंद मैरिज गार्डन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का पार्टी से जुड़ा रहना जरूरी है, कांग्रेस सत्ता में आने के लिए देश में भ्रामक जानकारी फैला रही है। कांग्रेस ने अपने 70 साल के कार्यकाल में देश में सिर्फ लूट, भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं किया है। वर्तमान में भाजपा सरकार की प्रत्येक जाने की योजना जन-जन तक पहुंचाई जाए।
भाजपा मंडल बरेली शहर एवं बरेली ग्रामीण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग अलग-अलग स्तर में ग्रामीण एवं शहरी मंडल में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम सिंह राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत के द्वारा किया गया।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद