भोपाल, जानें कहाँ हुआ नशे के इन्जेक्शन का व्यापार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 12, 2020

भोपाल, जानें कहाँ हुआ नशे के इन्जेक्शन का व्यापार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

नशे के इन्जेक्शन का व्यापार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 170 रूपये प्रति इन्जेक्शन के रूप में बेचा जा रहा था धीमा जहर ।


 घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन- 9329393447 
भोपाल,  
    क्राइम ब्रांच ने राजधानी भोपाल के ऐशबाग और छोला क्षेत्र से नशे के इन्जेक्शन को भोपाल शहर में बेचने का व्यापार करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया। आरोपियों के कब्जे से Buprenorphine injection और Pheniramine injection नामक नशे के 184 इन्जेक्शनो व 200 niddle जप्त किया है।  यह इन्जेक्शन नारकोटिक्स ड्रग की श्रेणी में आता है, जो की आरोपीगणों के द्वारा युवा पीडी के छात्रो विशेष रूप से कॉलेज, स्कूलों और हास्टलों में रहने वाले युवाओं को ऊंचे दामो में बेची जा रही थी। इस नशे की लत से युवा पीडी के साथ-साथ नशे की चपेट में आने वाले व्यक्ति आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर होकर अपना भविष्य खराब करते है जिससे कई परिवार बर्बाद हो जाते है जिससे समाज में अपराध पनपता है। 
भोपाल, जानें कहाँ हुआ नशे के इन्जेक्शन का व्यापार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।
आरोपियों से बरामद इंजेक्शन व सिरेंज
आरोपी रोहित कुचबंदिया एवं सुमित कुचबंदिया निवासी थाना कैची छोला द्वारा मौके पर ही नशे का इन्जेक्शन नस में लगाने का कार्य किया जाता था। घटना स्थल से भारी मात्रा में डिस्पोसेबल सिरींज भी बरामद की गई है। उक्त इन्जेक्शन का कोई वैध प्रमाणित लायसेंस नहीं होना पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से सभी नशे के इन्जेक्शन को जप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि दोनो तरह के इन्जेक्शन को मिलाकर 04 एम.एल. का एक डोज बनाया जाता था। जिसको मिलाकर सिरींज के थू्र नस में लगाया जाता था। इसमें यह तथ्य महत्वपूर्ण है कि एक ही सिरींज का उपयोग कई व्यक्तियों के लिये किया जाता था। जो कि अन्य बीमारी फैलाने में भी घातक होता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...