भोपाल। नवगठित नगरीय निकायों में नियुक्त होंगे प्रशासक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 8, 2020

भोपाल। नवगठित नगरीय निकायों में नियुक्त होंगे प्रशासक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। नवगठित नगरीय निकायों में नियुक्त होंगे प्रशासक। 

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवगठित नगरीय निकायों में समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों के निर्वहन के लिये प्रशासक नियुक्त करने के लिये संबंधित जिले के कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। प्रशासकों की नियुक्ति आम निर्वाचन सम्पन्न होने और नवीन परिषद् द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक के लिये की गई है।
हरदा जिले की नगर परिषद् सिराली, बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, मंदसौर जिले की भैंसोदा, शिवपुरी जिले की रन्नौद, पोहरी, मगरोनी, भिण्ड जिले की रौन, मालनपुर, रीवा जिले की डभौरा, शहडोल जिले की बकहो, अनूपपुर जिले की डोला, डुमरकछार, बनगवां, उमरिया जिले की मानपुर, सागर जिले की बिलेहरा, सुरखी, सिवनी जिले की केवलारी, छपारा, खरगोन जिले की बिस्टान, बड़वानी जिले की ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, धार जिले की गंधवानी, ग्वालियर जिले की मोहना, गुना जिले की मधुसूदनगढ़, अशोकनगर जिले की पिपरई और पन्ना जिले की नगर परिषद् गुनौर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने के लिये जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...