राजगढ़/भैंसवा माताजी, सरकार के आदेश का हुआ पालन, मिल रहा किसानों को लाभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 28, 2020

राजगढ़/भैंसवा माताजी, सरकार के आदेश का हुआ पालन, मिल रहा किसानों को लाभ।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सरकार के आदेश का हुआ पालन, मिल रहा किसानों को लाभ।

राजगढ़/भैंसवा माताजी, सरकार के आदेश का हुआ पालन, मिल रहा किसानों को लाभ।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/भैंसवा माताजी।
भैंसवा माताजी। राजगढ़ जिला कलेक्टर निरजकुमार सिंह द्वारा गत दिवस मध्यप्रदेश सरकार के आदेश के परिपालन में निकाले आदेश पर अब धरातल पर अमल होने लगा है। यह आपको बता दे कि किसानों की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सप्ताह में दो दिन पटवारियों को अपने हल्के की पंचायत मुख्यालय में बैठना अनिवार्य किया है। ताकि किसानों को अपने कार्यो के लिए तहसील मुख्यालय का चक्कर नही लगाना पड़े। सरकार के उसी आदेश के पालन में अब पटवारी गांवो तक पहुंचने लगे है अब किसान अपने खाता खतौनी व नामान्तरण बंटवारे व नकल प्राप्त करने के लिए अपनी ही पंचायत मुख्यालय पर पहुंच रहे पटवारी से अपने काम करवा रहे है। सोमवार को ग्राम पंचायत भैंसवा माताजी में भी हल्का पटवारी राधेश्याम भिलाला पहुंचे जिन्होंने चार घण्टे मुख्यालय पर बैठ कर किसानों की समस्या सुनी। इस अवसर पर किसानों ने कहा कि शिवराज सरकार की इस पहल से हमे समय व पैसे दोनों की बचत हुई है। सरकार के आदेश पर पटेल दुलीनचन्द्र नागर, भाजपा नेता ललित नागर, किसान रामचन्द्र नागर, मुंशीलाल भिलाला, गंगाधर नागर, बाबूलाल नागर सहित कई किसानों ने खुशी जाहिर की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...