Post Top Ad
Sunday, December 6, 2020
Home
अपराध
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
शिवपुरी
शिवपुरी, रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार को उनके घर के बाहर मारी गोली।
शिवपुरी, रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार को उनके घर के बाहर मारी गोली।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
शिवपुरी। मध्य प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई। हमलावर का नाम आईपीएस चौहान बताया गया है। कहा जा रहा है कि यह बदले का हमला है। सुरेश सिंह सिकरवार ने आईपीएस चौहान के पिता को गिरफ्तार करवा दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिव कॉलोनी में एक जमीन को लेकर सुरेश सिंह सिकरवार और छुन्ना सिंह चौहान के बीच विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते छुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से नाराज छुन्ना सिंह चौहान का 26 वर्षीय पुत्र इंद्र प्रताप सिंह चौहान शाम करीब 7.30 बजे अपने साथी के साथ आया और घर के बाहर अलाव के नजदीक बैठे सुरेश सिंह सिकरवार को गोली मार दी। सुरेश सिकरवार को सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद ग्वालियर रैफर कर देर रात अपोलो हॉस्पीटल में कराया भर्ती।
Tags
# अपराध
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# शिवपुरी
Share This
About Ghatak reporter
शिवपुरी
Labels:
अपराध,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
शिवपुरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद