Post Top Ad
Monday, December 21, 2020
भोपाल। मंत्री दत्तीगांव से निवेशकों ने की भेंट।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। प्रदेश में 360 करोड़ रुपये निवेश के दिये प्रस्ताव।
भोपाल। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से मंत्रालय में आज निवेशकों ने भेंट की तथा प्रदेश में कुल 360 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिये। निवेशकों ने 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश'' रोडमेप-2023 तथा मध्यप्रदेश में उद्योग-मित्र वातावरण की प्रशंसा की।
कम्पनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि आईबी ग्रुप राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश में 300 करोड़ रुपये की लागत से 2 हजार टीपीडी क्षमता का सोया आधारित सॉल्वेंट एक्सट्रेक्शन एण्ड रिफायनरी इकाई लगाने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित परियोजना से लगभग 700 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार तथा बड़े पैमाने पर अप्रत्यक्ष रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोया प्लांट से सोयाबीन की खेती में संलग्न कृषकों को भी लाभ प्राप्त होगा। कम्पनी के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमेप 2023 से प्रेरित होकर समूह राजस्थान के स्थान पर मध्यप्रदेश में निवेश करना चाहता है।
मेसर्स बेस्ट लाइफ स्टाइल एपरेल प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी ने उज्जैन में लगभग 60 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश से होजरी गारमेंट निर्माण इकाई की स्थापना का प्रस्ताव दिया। कम्पनी के प्रतिनिधियों ने बताया गया कि परियोजना से लगभग 4 हजार व्यक्तियों को 2 पाली में रोजगार प्राप्त होना संभावित है। मेसर्स बेस्ट कॉर्पोरेशन प्रायवेट लिमिटेड तिरुपुर तमिलनाडु में स्थित टेक्सटाइल सेक्टर की ख्यातनाम कम्पनी है। कम्पनी की कॉटन होजरी, इनरवियर एवं इन्फ्रंटवियर में विशेषज्ञता है। उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश द्वारा गारमेंट निर्माण क्षेत्र को दी जा रही विशेष सुविधाओं एवं निवेशक-मित्र वातावरण को दृष्टिगत रखते हुए कम्पनी ने उज्जैन में परियोजना क्रियान्वयन का प्रस्ताव दिया है।
भेंट के दौरान आईबी ग्रुप राजनांदगांव के प्रबंध संस्थापक/संचालक बहादुर अली तथा मेसर्स बेस्ट लाइफ स्टाइल एपरेल प्रायवेट लिमिटेड के प्रबंध संचालक आर. राजकुमार, प्रोजेक्ट हेड धीरेन्द्र मलानी, उपाध्यक्ष एस. सर्वनन उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद