Post Top Ad
Tuesday, December 22, 2020
रायसेन/बरेली, अनुपयोगी साबित हो रहा उद्घाटन से पहले हाकर्स जोन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कितने ही प्रयास नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गए लेकिन व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है। अब तो जिस दुकानदार का जहां मन करता है वह वहां दुकान लगा रहा है। दो वर्ष पहले अव्यवस्थित लगने वाली दुकानों के लिए व्यवस्था हेतु नगर परिषद के माध्यम से लगभग २० लाख रूपये की लागत से बाजार के बीचों-बीच हाकर्स जोन का निर्माण करवाया गया था जिसका दो वर्ष से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद उद्घाटन नही हो सका। इस हाकर्स जोन में अब आसपास के बांशिदों के मकानों का समान रखा हुआ है साथ ही भरपूर मात्रा में गंदगी यहां एकत्रित हो रही है। हाकर्स जोन का निर्माण इस उद्देश के साथ किया गया था कि सडकों पर लगने वाले फल-फू्रट और सब्जी के हाथ ठेले व्यवस्थित रूप से इस हाकर्स जोन के अंदर लगेेंगे लेकिन आवागमन वाली सडकों पर दुकानें लग रही हैं। इन दुकानों को हटाने का कई बार नगर परिषद के माध्यम से साहस किया गया लेकिन दो दिन बाद फिर वह वहीं लग जाती हैं। सडकों पर लगने वाली इन दुकानों से नगर परिषद को तयबजारी के रूप में फायदा पहुंचता है इसलिए भी इन्हे सडकों से हटाया नही जा रहा है। हाकर्स जोन सूना पडा हुआ है और सडकों पर दुकानें लगाई जा रही हैं।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद