Post Top Ad
Tuesday, December 8, 2020
भोपाल। लघु उद्योग निगम का सभी कार्य आन-लाइन हुआ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। लघु उद्योग निगम का सभी कार्य आन-लाइन हुआ।
भोपाल। मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम की 2 नई बेवसाइट से अब निगम के सभी कामकाज ऑनलाइन हो गए है। पिछले सप्ताह ही विभाग के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने वेबसाईट mplun.mpmsme.gov.in प्रोक्योरमेंट पोर्टल https://eproclun.mpmsme.gov.in का लोकार्पण किया था।
निगम के प्रबंध संचालक भास्कर लक्षकार ने बताया कि लघु उद्योग निगम द्वारा विकसित कराये गये पोर्टल में प्रोक्योरमेंट के संबंध में शुरू से अंत तक का समाधान उपलब्ध है। पोर्टल पर उपलब्ध डेश बोर्ड के माध्यम से प्रदायकर्ता एवं निगम द्वारा अपनी गतिविधियों का संपादन, पर्यवेक्षण आदि किया जा सकता है।
निगम के माध्यम से प्रदाय की जाने वाली सामग्रियों के दर निर्धारण हेतु एन आई सी के पोर्टल mp tenders.in का उपयोग किया जा रहा है एवं समस्त निविदायें इसी पोर्टल पर आमंत्रित की जा रही हैं।
पोर्टल पर उपलब्ध दर अनुबंध के आधार पर क्रयकर्ता विभाग व प्रदायकर्ताओं का चयन कर उन्हें प्रदाय आदेश जारी कर सकेंगे। जारी आदेश को संशोधित करने का प्रावधान भी इसमें किया गया है। पोर्टल पर विभाग उनके द्वारा जारी प्रदाय आदेश के संबंध में की गई कार्यवाही का अवलोकन भी कर सकता है। पोर्टल पर ही प्रदायकर्ता द्वारा निरीक्षणकर्ता एजेंसी को निरीक्षण हेतु ऑफर दिये जाने तथा निरीक्षणकर्ता एजेंसी द्वारा निरीक्षण उपरांत पोर्टल पर निरीक्षण के संबंध में संपन्न कार्यवाही का वीडियो एवं निरीक्षण प्रमाण पत्र अपलोड किया जा सकता है।
प्रबंध संचालक ने बताया कि सामग्री की प्राप्ति के उपरांत प्रदायकर्ता एवं क्रयकर्ता विभाग द्वारा सामग्री प्राप्ति रसीद भी पोर्टल पर अपलोड की जा सकती हैं। निगम द्वारा प्रदाय आदेश जारी करने से लेकर सामग्री की प्राप्ति तक समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन की जाकर मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करने का प्रयास किया गया है। इस तरह निगम प्रोक्योरमेंट से संबंधित संपूर्ण गतिविधि हेतु ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि निगम अपनी गतिविधियों के डिजिटाईजेशन हेतु कृतसंकल्पित एवं इस दिशा में निगम द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली को लागू किया जाकर नस्तियों का निराकरण ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जा रहा है।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद