रायसेन/देवरी, भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, रात्रि में हुआ सत्संग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 14, 2020

रायसेन/देवरी, भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, रात्रि में हुआ सत्संग।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, रात्रि में हुआ सत्संग।

रायसेन/देवरी, भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, रात्रि में हुआ सत्संग।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। श्री रामचरित मानस विद्यापीठ के तत्वाधान में नर्मदा अंचल में चल रहे नित्य सत्संग सेवा सुमिरण कार्यक्रम के अंतर्गत मानस यात्रा मे सत्संग का आयोजन आयोजक रघुराज सिंह धाकड़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बोरास द्वारा मां दुर्गा मंदिर प्रांगण बोरास में आयोजित हुआ कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत स्वामी सदस्य नित्यानंद गिरी जी महाराज ऋषिकेश द्वारा सत्संग सभा को संबोधित करते हुए कहां की मानव जीवन यात्रा जन्म से शुरू होकर अंतिम पड़ाव मृत्यु पर रुकती है जन्म है तो मृत्यु ध्रुव सत्य है हम जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हैं वही मृत्यु की तैयारी भी उत्सव के रूप में करें, तो मृत्यु का भय नहीं रहता। जीवन सावधानीपूर्वक सद मार्ग पर चले यही जीवन जीने की सार्थकता है कार्यक्रम में कुटी बोराज महामंडलेश्वर महंत राघव दास एवं माधव शास्त्री की जन्म दात्री मां के काशी वास प्राप्त होने पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस माँ ने संस्कारी पुत्र पुत्रियों को जन्म दिया हो वह धन्य है। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल ने सत्संग श्रवण कर संत विद्वानों से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं वाक्य पुष्पांजलि दी गई नर्मदा अंचल के विद्वान हरिदत्त शास्त्री अर्जुन भार्गव सुदामा प्रसाद शास्त्री जितेंद्र शास्त्री आशीष शास्त्री पुरोहित द्वारा भी सत्संग के माध्यम से महामंडलेश्वर की दिवंगत काशी वास प्राप्त माता जी को वाक्य पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने बताया कि स्वामी जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से भगवान नाम राम नाम लेखन उत्साह पूर्वक किया जा रहा है 9:30 लाख राम नाम लेखन का सामूहिक पूजन एवं मंगल आरती की गई,कार्यक्रम में यात्रा प्रभारी प्रेम शंकर चंदेल द्वारा अगला कार्यक्रम रविवार को धोलश्री ग्राम में रात्रि 8:00 से 10:00 बजे तक किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में राजू सरपंच चोरास, ओंकार सिंह पटेल, कमलेश राजपूत, भरत सिंह, प्रांजल राजपूत, फूल सिंह ठाकुर, देवराज सिंह शिक्षक, वीरेंद्र पटेल, राम कुमार सोनी, मुकेश केवट, वीर दादा केवट, लालचंद लोधी, राधे राधे बाबा, जितेंद्र द्विवेदी, माधव चौधरी, जीवन सिंह एवं संस्कृत पाठशाला कुट्टी बोरास तथा मां दुर्गा सांस्कृतिक मंडल समिति के पदाधिकारीयो ने भाग लिया वृंदावन से पधारे शिवम शास्त्री एवं उनकी संगीत मंडली द्वारा संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का वाचन कर क्षेत्र और राष्ट्र कल्याण की मंगलकामनाएं की गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...