Post Top Ad
Wednesday, December 9, 2020
भोपाल। सरकार आपकी है, आपकी सहमति से ही होगा विकास - मंत्री भूपेन्द्र सिंह।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने किया न्यू-मार्केट में व्यावसायिक परिसर का भूमि-पूजन।
भोपाल। सरकार आपकी है, आपकी सहमति से ही न्यू-मार्केट का विकास होगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात न्यू-मार्केट में व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य के भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही। सिंह ने कहा कि प्रदेश शांति-व्यवस्था के मामले में देश में नम्बर-एक है। इससे व्यापारियों को व्यापार करने में कोई कठिनाई नहीं होती।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने कहा कि न्यू-मार्केट में 45 चबूतरों के स्थान पर भू-तल में 45 दुकानें, प्रथम तल पर 20 एवं द्वितीय तल पर 20 दुकानें बनेंगी। इनकी कुल लागत एक करोड़ 66 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि 45 चबूतरों में व्यापार कर रहे व्यापारियों को उसी स्थान पर पक्की दुकानें दी जायेंगी।
सिंह ने कहा कि न्यू-मार्केट भोपाल का प्रतिष्ठित बाजार है। यहाँ पर व्यावसायिक परिसर बनने से नये लोगों को अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार शहरों के समुचित विकास के लिये लगातार कार्य कर रही है। सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी कहते थे कि जितना जरूरी स्वराज है, उतनी ही जरूरी स्वच्छता है। इसी उद्देश्य को लेकर स्वच्छता पर पूरे देश में कार्य किया जा रहा है। अपना इंदौर शहर लगातार देश का स्वच्छतम शहर और भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शहर में हरियाली और स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सबकी है।
सिंह ने नगर निगम कमिश्नर को निर्देशित किया कि व्यापारियों द्वारा दिये गये ज्ञापन पर समुचित कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जो दुकानें जल गयी हैं, उनके मालिकों को नियमानुसार सहायता देने की कार्यवाही की जायेगी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलायी और स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर किये। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि शासन के विकास कार्यों में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा सचेत रहें।
भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि न्यू-मार्केट का कायाकल्प होना चाहिये। नगर निगम भोपाल के कमिश्नर के.वी.एस. चौधरी कोलासानी ने व्यावसायिक परिसर के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान अन्य जन-प्रतिनिधि एवं व्यापारी उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद