Post Top Ad
Tuesday, December 22, 2020
Home
ताजा खबर
भोपाल
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दुर्ग (छत्तीसगढ़) पहुंचकर अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा अजातशत्रु थे। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके जाने से अविभाजित मध्यप्रदेश के नेतृत्व की एक पीढ़ी चली गई है। वे कर्मठ नेता और कार्यकर्ता थे। वे सबसे स्नेह रखते थे। उनका कोई विरोधी नहीं था। स्वर्गीय वोरा सहज एवं सरल थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने संस्मरण सुनाते हुये कहा कि स्वर्गीय वोरा ने अपने विरोधियों के कामों को भी करने से कभी इन्कार नहीं किया। स्वर्गीय वोरा ने मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और राज्यपाल के रूप में हर संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया। राष्ट्र ने कर्मठ राजनेता और समाजसेवी खोया है। उनकी सदाशयता और सबके प्रति स्नेह हमेशा प्रभावित करता था। राजनीतिक विरोधियों को भी तवज्जो देकर सबके लिये कार्य करना गहरी छाप छोड़ता है।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद