रायसेन/सिलवानी, सांस्कृतिक आयोजनों में समाज के बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 22, 2020

रायसेन/सिलवानी, सांस्कृतिक आयोजनों में समाज के बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सांस्कृतिक आयोजनों में समाज के बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन।

रायसेन/सिलवानी, सांस्कृतिक आयोजनों में समाज के बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। तारण जयंती के अवसर तारण भवन में आयोजित सांस्कृतिक आयोजनों में तारण तरण पाठशाला के छात्रों ने इस आयोजन में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए गायन, नृत्य और नाटिका का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोहा। इस दौरान मौजूद दर्शकों ने इन छात्रों का तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ जिनमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मंगलाचरण की प्रस्तुती जिनी, हर्षिता, प्रयांशी एवं परी ने मिलकर दी। वहीं तारण कथा में आर्या एवं अवनी ने कथा के महत्व को समझाया। बाजे पुष्पावती में बधाई की प्रस्तुती पीहू, स्वास्तिक, कोपल, समर्थ, अनोखी, अराध्या, आची, राशि ने मिलकर दी। इसके बाद लोकगीत का गायन प्राप्ति, खुशी, श्रुति, अंशी, प्रखर, हार्दिक, अनंत के द्वारा गाया गया। इसके अलावा महासंत जिन शासन, दीक्षा, नृत्य, की प्रस्तुति मंच से बच्चों ने दी। इसके अलावा पी.के आत्मरस का प्याला की प्रस्तुति, देव, दर्शन, समर्पित जैन, आगम, सहज, शोर्य और संस्कार ने दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...