भोपाल। उद्यानिकी फसलें उगाने की तहसील स्तर पर मिलेगी किसानों को ट्रेनिंग: राज्य मंत्री कुशवाह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 6, 2020

भोपाल। उद्यानिकी फसलें उगाने की तहसील स्तर पर मिलेगी किसानों को ट्रेनिंग: राज्य मंत्री कुशवाह।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

भोपाल। उद्यानिकी फसलें उगाने की तहसील स्तर पर मिलेगी किसानों को ट्रेनिंग: राज्य मंत्री कुशवाह। 


भोपाल। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि उद्यानिकी फसलों के उत्पादन की ट्रेनिंग किसानों को तहसील स्तर पर दी जाएगी। उन्नत उद्यानिकी खेती को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर अभियान चलाकर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाये। इससे किसान सभी बारीकियों को समझ सकेंगे और खेती से लाभ कमा सकेंगे।  राज्य मंत्री ने  यह बात शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण  के दौरान  ग्राम के किसानों से चर्चा  करते हुए कही। राज्य मंत्री कुशवाह ने इस अवसर पर किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही  बैगन, शिमला मिर्च, टमाटर की खेती का निरीक्षण कर किसानों से जैविक खेती के संबंध में  चर्चा की।

 राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत हर जिले में  उत्पाद का चयन किया जाना है। शिवपुरी में टमाटर की फसल अच्छी होती है, इसलिए शिवपुरी जिले का चयन टमाटर की फसल के लिए किया गया है। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि  जिला स्तर पर कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएं जिससे किसानों की फसल खराब न हो और लंबे समय तक उत्पादों को सुरक्षित रखा जा सके।

उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने कहा कि किसानों को खेती का अच्छा लाभ मिले, इसके लिए किसानों को नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आवारा  पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में तार फेंसिंग की जाना आवश्यक है। इससे किसानों की फसल खराब नहीं होगी।




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...