रायसेन/देवरी, श्री राम जानकी मंदिर में सर्व सहमति से की गई बैठक, नगर देवरी को नगर पंचायत बनाने की कही गई बात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 19, 2020

रायसेन/देवरी, श्री राम जानकी मंदिर में सर्व सहमति से की गई बैठक, नगर देवरी को नगर पंचायत बनाने की कही गई बात।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

श्री राम जानकी मंदिर में सर्व सहमति से की गई बैठक, नगर देवरी को नगर पंचायत बनाने की कही गई बात।

  • नगर पंचायत नहीं बनाई गई तो सभी नगरवासी करेंगे चुनाव का बहिष्कार।

रायसेन/देवरी, श्री राम जानकी मंदिर में सर्व सहमति से की गई बैठक, नगर देवरी को नगर पंचायत बनाने की कही गई बात।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। नगर देवरी में कुछ साल पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरे मंच से घोषणा की थी कि आगामी चुनाव नगर देवरी में नगर पंचायत के होंगे लेकिन लगभग 8-10 साल हो जाने के बाद भी अभी तक नगर देवरी को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है जिसमें नगर देवरी के लोगों में आक्रोश उत्पन्न होने लगा। श्री राम जानकी मंदिर देवरी में सर्वदलीय बैठक बुलाकर निर्णय लिया गया कि जब तक नगर देवरी को नगर पंचायत नहीं बनाई जाती जब तक सभी लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। आगामी चुनाव में अगर देवरी में चुनाव होते हैं तो देवरी से कोई भी वोट नहीं डालेगा सभी लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक का आयोजन समस्त युवाओं ने रखा था जिसमें नगर देवरी के सभी वरिष्ठ नागरिक, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए एवं एक स्वर में सभी ने कहा कि देवरी के उत्थान के लिए देवरी को नगर पंचायत बनाना अति आवश्यक हो गया है जब ही नगर देवरी का चारों और विकास हो सकेगा। वही जल्द से जल्द देवरी से एक प्रति मंडल प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मिलकर देवरी को नगर पंचायत बनाने के लिए मिलेंगे जिससे कि देवरी को जल्द से जल्द नगर पंचायत बनाया जाए एवं देवरी के युवाओं ने कहा कि अगर नगर देवरी को नगर पंचायत नहीं बनाया गया तो सभी लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे साथ ही चक्का जाम, मंडी बंद, मार्केट बंद एवं आंदोलन की राह पकड़ेंगे जिससे कि हमारे देवरी के विकास के लिए प्रदेश के मुखिया ने जो घोषणा मंच से की थी उसको जल्द से जल्द अमल किया जाए जिससे कि देवरी में आगामी चुनाव नगर पंचायत के हो। बैठक में सभी नगर देवरी के गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल पुरोहित ने किया एवं कार्यक्रम का आभार हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...