Post Top Ad
Sunday, December 6, 2020
रायसेन/देवरी, भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। भारतीय जनता पार्टी भाजपा मंडल देवरी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन। 4 तारीख से 5 तारीख तक भाजपा मंडल देवरी ने प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जिसमें बाहर से आए हुए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत एवं पार्टी के बारे में अवगत कराया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे का कहना है कि हमारी भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जिसमें करोड़ों कार्यकर्ता एक साथ कार्य कर रहे हैं। हम सब को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। वहीं इस शिविर में 2 दिनों तक बारी-बारी से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सानिध्य देवरी के कार्यकर्ताओं को मिलता रहा जिससे कि कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया है एवं वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना एवं पार्टी जो देश हित में काम कर रही इसके विषय में हम सब को लोगों को अवगत कराना है। हमारी पार्टी देश में अनेकों कार्य कर रही है एवं आने वाले समय में भी देश के प्रधानमंत्री एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सानिध्य में हमारी पार्टी को मजबूती की ओर ले जाने का काम करेंगे। मंडल अध्यक्ष ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि हमारे हर एक कार्यकर्ता पार्टी के साथ हमेशा तन, मन, धन से सहयोग करने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एनएच 12 रघुवंशी गार्डन में किया गया था जिसकी रूपरेखा तैयार की शिवनारायण दुबे ने एवं कार्यक्रम में देवरी क्षेत्र के सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी ने बारी-बारी से अपने विचार रखें एवं पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प हर कार्यकर्ता ने लिया जिससे पार्टी मजबूती के साथ लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े हो सके। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे ने कार्यक्रम सफल कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद