Post Top Ad
Saturday, December 19, 2020
Home
ताजा खबर
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, क्या नितिन राय को चुनाव मैदान में उतार सकती है कांग्रेस, पूर्व में कई पदों पर आसीन रह चुके हैं, पार्षद रह कर किये हैं कई जनहित के कार्य।
रायसेन/बरेली, क्या नितिन राय को चुनाव मैदान में उतार सकती है कांग्रेस, पूर्व में कई पदों पर आसीन रह चुके हैं, पार्षद रह कर किये हैं कई जनहित के कार्य।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। इन दिनों नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से दर्जनों नाम निकल कर समाने आ रहे हैं लेकिन पार्टी स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों की मानें तो इस बार कांग्रेस किसी नवयुवक को अध्यक्ष पद के लिए नगर परिषद चुनाव मैदान में उतार सकती है। वर्तमान में कांग्रेस की ओर से टिकिट मांगने वाले ढलती उम्र के नागरिक कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रहे हैं अब अगर नवयुवक की बात करें तो वर्तमान में नितिन राय जो अध्यक्ष डिस्टीव्यूटर संघ के अलावा बरेली जनसेवा समिति, अलीगंज मां रेवा समिति के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। वहीं कलचुरी समाज संघ के प्रदेश सचिव पद पर रह कर समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते चले आ रहे हैं। पूर्व में यह यूथ कांग्रेस के नगर सचिव, नगर परिषद के पूर्व पार्षद, कलचुरी समाज के अध्यक्ष, शिव अखाडा एवं व्यायाम शाला, महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में यह व्यवसाय पद पर कार्यरत हैं हालही में इनकी मुलाकात उदयपुरा-बरेली विधानसभा के विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल से भी हुई है जहां से भी कुछ इनके लिए अच्छे संकेत मिले हैं। बरेली नगर परिषद पद पर कभी भी कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष आसीन नही रहा है अब इस बार देखना यह है कि वर्तमान में उदयपुरा-बरेली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहरा रहा है अब इस स्थिति में पार्टी के तरफ से किस प्रबल दावेदार को नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में खडा करती है। वैंसे तो राजेन्द्र वर्मा जो किसी व्यवसाय से जुडे हुए हैं वहीं ब्रज राय जो यहां के बडे किराना व्यापारी है दूसरी ओर राकेश वर्मा इनकी भी प्रबल दावेदारी दिखाई दे रही है। वहीं युवा को अगर कांग्रेस टिकिट देती है तो एक ही नाम नितिन राय जो जाना माना चहरा है इनके पास पूर्व में कई संस्थाओं के अध्यक्ष पद रहे वर्तमान में भी यह कई संस्थाओं से जुडे हैं और दस वर्ष पहले नगर परिषद में जब पार्षद रहे थे तब इन्होने वार्ड के लिए कई जनहित में निर्माण कार्य भी करवाये अब अगर इन्हे कांग्रेंस की तरफ से टिकिट मिलती है तो यह पहले ऐंसे युवा अध्यख होंगे जो कांग्रेस के कहलायेंगे। नितिन राय जाना माना चहरा अब पार्टी इन पर भरोसा जता सकती है और यह चेहरा कांग्रेस को सीट निकाल कर दे सकता है।
Tags
# ताजा खबर
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद