रायसेन/देवरी, ग्राम वासी चौकीदार की धमकियों से परेशान, चौकीदार आशीष मेहरा हमेशा दारू पीकर ग्राम वासियों को करता है परेशान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 8, 2020

रायसेन/देवरी, ग्राम वासी चौकीदार की धमकियों से परेशान, चौकीदार आशीष मेहरा हमेशा दारू पीकर ग्राम वासियों को करता है परेशान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

ग्राम वासी चौकीदार की धमकियों से परेशान, चौकीदार आशीष मेहरा हमेशा दारू पीकर ग्राम वासियों को करता है परेशान।

ग्रामीणो ने तहसील कार्यालय मे ग्राम चौकीदार को हटाने की शिकायत की और पंचनामा बनाया, ग्रामवासी तहसील में कई बार कर चुके हैं शिकायत।

रायसेन/देवरी, ग्राम वासी चौकीदार की धमकियों से परेशान, चौकीदार आशीष मेहरा हमेशा दारू पीकर ग्राम वासियों को करता है परेशान।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
थालादिधावन। ग्राम में चौकीदार को गांव की शांति बनाए रखने के लिए नियुक्त किया जाता है पर ग्राम रिछावर में यह उल्टा देखने को मिल रहा है। जबकी चौकीदार आशीष मेहरा से ग्राम रिछावर परेशान चल रहा है। जबकी ग्राम वासियों ने कई बार तहसीलदार को लिखित और मौखिक शिकायत भी कर चुके हैं। ग्रामवासी रिछावर के लोगों ने मंगलवार को इकट्ठे होकर पंचनामा बनाया और तहसीलदार को दिया। ग्राम वासियों का कहना है कि आशीष मेहरा ग्राम पंचायत रिछावर का चौकीदार है और हमेशा यह दारू पीकर गांव के लोगों को परेशान करता रहता है। गांव के लोगों की कोई भी समस्या होती है तो उसके बारे में जब ग्रामवासी चौकीदार के पास पहुंचते हैं तो हमेशा रिश्वत की मांग करता है। जबकि चौकीदार आशीष मेहरा पर चोरी प्रकरण का मामला भी देवरी थाने में दर्ज है। ग्राम वासियों का कहना है कि यह आशीष मेहरा को रिछावर चौकीदार पद से हटाया जाए जिससे गांव में शांति का माहौल बना रहे।

इनका कहना है...

ग्राम पंचायत रिछावर के सरपंच ने बताया कि ग्राम चौकीदार आशीष मेहरा हमेशा दारू पीकर गांव के लोगों को गंदी-गंदी गाली देता है। इसकी शिकायत हम कई बार तहसील और थाने में भी कर चुके हैं और आशीष मेहरा को कई बार समझाइश भी दी गई है परंतु उसके बाद भी यह नहीं मानता है। इस बात को लेकर सभी ग्रामवासी इकट्ठे होकर तहसील कार्यालय पहुंची।
गोविन्द सिह लोधी, सरपंच प्रतिनिधि, रिछावर

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...