Post Top Ad
Saturday, December 12, 2020
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, अधिकारियों के संरक्षण में आवागमन वाले रास्ते हो रहे अवरुद्ध।
रायसेन/बरेली, अधिकारियों के संरक्षण में आवागमन वाले रास्ते हो रहे अवरुद्ध।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। आम जनता के बीच से चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि विजयश्री प्राप्त करने के बाद उन वादों को भूल जाते हैं जो चुनाव के समय उनके द्वारा किए जाते हैं। यहां पर सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए संस्थाओं के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के द्वारा खर्च किए जाते हैं लेकिन वह सौंदर्यीकरण सिर्फ दिखावा ही साबित होते हैं। कई बार टॉकीज चौराहे, बड़ा बाजार पहुंच मार्ग को अधिकारियों के द्वारा वनवे किया गया लेकिन वह सिर्फ वादों में क्योंकि वर्तमान समय में यहां की यातायात व्यवस्था को तो ग्रहण लगा ही हुआ है साथ ही आवागमन वाले रास्तों पर निजी वाहन घंटों खड़े किए जाते हैं, इन वाहनों के खड़े होने से सड़कें अवरुद्ध होती हैं वही दुर्घटनाओं का अंदेशा हर पल बना रहता। टॉकीज चौराहे पर नगर परिषद के माध्यम से 2 वर्ष पहले फव्वारे का निर्माण करवाया गया था इस निर्माण के पीछे सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया गया था लेकिन इस सौंदर्यीकरण की आड़ में सिर्फ अतिक्रमण को अधिकारियों के संरक्षण में बढ़ावा दिया गया है, तभी तो सड़कों पर दुकानों का लगना और वाहनों का खड़ा रहना यहां आम हो चुका है।
वनवे मार्ग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किए गए थे लेकिन यहां पर भारी वाहनों का आवागमन यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दिनों में व्यापारी संघ के सौजन्य से टॉकीज चौराहे पर फव्वारे के पास पुलिस चौकी रखवाली गई थी जिसका उद्घाटन पूर्व एसडीएम के द्वारा किया गया था उस समय मौके पर एसडीओपी, तहसीलदार सहित तहसील मुख्यालय के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति थी। अप्रैल माह में रखी गई पुलिस चौकी सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है उसके अंदर किसी भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की जाति। पुलिस चौकी रखने का मुख्य उद्देश्य यह था कि सड़कों पर वाहन खड़े नहीं होंगे और ना ही आसपास दुकान में लगेंगे लेकिन यह संभव न हो सका। वर्तमान में पुलिस चौकी के सामने और आसपास चार पहिया और दोपहिया वाहनों के जमावड़े लगे रहते हैं। चौकी के सामने ही आधा दर्जन हाथ ठेले सुबह से शाम तक लगे रहते हैं जिस कारण पैदल आवागमन करने वालों को परेशानी होती है, इसके अलावा दुर्घटनाओं का भी भय बना रहता है। चौराहे के दोनों तरफ संचालित प्रतिष्ठानों के संचालक भी दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन में दुकानों पर खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं के वाहनों को दुकानों के सामने घंटों खड़े किए रहते हैं जिस कारण हर पल जाम की स्थिति बन जाती है। जमीनी स्तर पर बैठे शासकीय अधिकारी कभी भी इस अव्यवस्था का जायजा लेने नहीं पहुंचते यही कारण है कि अधिकारियों के संरक्षण में आवागमन वाले रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद