Post Top Ad
Monday, December 14, 2020
भोपाल। सतना जिले के रामनगर में अब कोई कच्चा मकान नहीं रहेगा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। राज्य मंत्री पटेल ने 23 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य का किया भूमि-पूजन।
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने सतना जिले के न्यू रामनगर में कहा कि अब रामनगर में कोई मकान कच्चा नहीं रहेगा। सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 90 किलोमीटर की पाइप-लाइन डालकर रामनगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में घर-घर पानी पहुँचाया जायेगा। राज्य मंत्री पटेल रविवार को रामनगर में 23 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों के भूमि-पूजन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि सतना जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में रोजगार मेला आयोजित कर लोगों को रोजगार दिलाया जायेगा। राज्य मंत्री पटेल ने इस मौके पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्वागत-द्वार का भी भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि स्वागत-द्वार बनने से नगर का सौंदर्य बढ़ेगा। राज्य मंत्री पटेल ने अमरपाटन के ग्राम भीष्मपुर में नव-निर्मित ग्राम पंचायत भवन, शासकीय महाविद्यालय की बाउण्ड्री-वॉल एवं किचन-शेड का भी लोकार्पण किया।
राज्य मंत्री पटेल ने अमरपाटन में स्टेडियम निर्माण, सभी वार्डों में पार्क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, बस-स्टैण्ड, सब्जी मण्डी और शाला उन्नयन के कार्य कराये जाने की भी बात कही।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद