Post Top Ad
Monday, December 14, 2020
भोपाल। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा ।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा।
भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में तेजी लाएं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने यह निर्देश आज मंत्रालय में आयोजित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल, मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छवि भारद्वाज, सीईओ आयुष्मान भारत, संचालक स्वास्थ्य, डॉ. सतीश कुमार तथा डॉ. हिमांशु जायसवार उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री द्वारा अगले सप्ताह में की जाने वाली विभागीय समीक्षा के दृष्टिगत विभाग की योजनाओं की प्रगति की बिंदुबार जानकारी ली और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत प्रगति पर भी चर्चा की गई। इसके साथ-साथ हेल्थ एंड वेलनेस, टेलीमेडिसन, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, टीकाकरण, वित्तीय, मेडिकल कार्पोरेशन. आयुष्मान भारत, नि:शुल्क डायग्नॉस्टिक, नए चिकित्सक की भर्ती, विशेषज्ञों की भर्ती, मिलावट से मुक्ति अभियान, संबल के हितग्राहियों को प्रसूति सहायता का भुगतान, आगामी विकास एवं निर्माण कार्य की समीक्षा की गई।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद