रायसेन/बरेली, न रैन बसेरा और न अलाव; वृद्ध, गरीब तबके के नागरिकों के लिए नगर प्रशासन ने नही करवाई सुविधा मुहैया - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 20, 2020

रायसेन/बरेली, न रैन बसेरा और न अलाव; वृद्ध, गरीब तबके के नागरिकों के लिए नगर प्रशासन ने नही करवाई सुविधा मुहैया

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

न रैन बसेरा और न अलाव; वृद्ध, गरीब तबके के नागरिकों के लिए नगर प्रशासन ने नही करवाई सुविधा मुहैया।

रायसेन/बरेली, न रैन बसेरा और न अलाव; वृद्ध, गरीब तबके के नागरिकों के लिए नगर प्रशासन ने नही करवाई सुविधा मुहैया

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ना तो नगर परिषद के द्वारा अलाव जलाए गए हैं और ना ही इन गरीबों को रात गुजारने के लिए रेन बसेरा की व्यवस्था है। ऐसी स्थिति में गरीब, असहाय एवं वृद्धों के लिए सर्दी से बचने के लिए प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए जिसके चलते गरीब व बेसहारा लोग परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जाना चाहिए ताकि सर्दी के समय रात के दौरान गरीब, असहाय एवं मानसिक विक्षिप्त ठंड से बच सके। नगर में संचालित दो वृद्ध आश्रम जिसमें की पूर्व से ही वृद्ध लोग निवास कर रहे हैं बावजूद इसके नगर में भिक्षावृत्ति करने वाले या बाहर से आने वाले ऐसे वृद्ध जो एक-दो दिन के लिए ही नगर में रुकते हैं ऐसे वृद्ध लोगों को रोकने के लिए या ठंड से बचने के लिए कहीं भी कोई पर्याप्त व्यवस्था ना होने की स्थिति में सर्दी के दौरान ऐसे गरीब, असहाय यहां वहां भटकते हुए देखे जा सकते हैं। ज्ञात रहे कि पूर्व में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ऐसे गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को रात्रि विश्राम के लिए नगर परिषद, नगर पंचायत के माध्यमों से रेन बसेरा निर्माण के लिए आदेशित किया गया था जिसके चलते नगर बरेली में भी रेन बसेरा निर्माण की मुहिम छेड़ी गई थी लेकिन किसी कारण वस नगर में रैन बसेरा का निर्माण नहीं हो सका यदि उस दौरान नगर में रैन बसेरा का निर्माण हो जाता तो आज जरूरतमं,द गरीब, असहाय लोगों को ऐसी ठंड में यहां वहां नहीं भटकना पड़ता है। नतीजतन ढलती उम्र और लुढ़कते पारे ने इस पढऩे वाली ठंडे में गरीब और वृद्धों का जीना दूभर कर रखा है सवाल यह है कि वे जायें, तो जायें कहां, क्योंकि नगर में रैन बसेरा नहीं होने के कारण निराश्रितों के लिए ठंड मुसीबत बन कर खड़ी है ऐसे लोग सहारा लें तो कहां लें ऐसे निराश्रितों के लिए कुछ समाजसेवियों के द्वारा कंबल की व्यवस्था तो की जा रही है लेकिन यह एक कंबल उनकी रात सुकून से नहीं गुजार सकती। विगत 4 दिन तक नगर एवं क्षेत्र में हुए मौसम खराब के बाद अब चलने वाली सर्द हवाओं के कारण रात सितम ढा रही है इस कारण परेशानी और बढ़ गयी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...