Post Top Ad
Wednesday, December 9, 2020
भोपाल। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण।
भोपाल। नशामुक्त भारत अभियान के तहत राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित 15 जिलों के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया। भोपाल के एनआईसी सेन्टर से संचालित इस वर्चुअल प्रशिक्षण में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण प्रतीक हजेला, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एस. डब्ल्यू. नकवी और संचालक सामाजिक न्याय स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी जिला स्तरीय ट्रेनर्स को मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. राहुल देशमुख ने 'बेसिक्स ऑफ ड्रग एब्यूस', डॉ. दुर्गा त्रिपाठी ने 'साइन एण्ड सिमटम्स ऑफ ड्रग एब्यूस' तरूण बाम्बा ने एक्सपिरियन्स ऑफ एडिक्शन सेंटर' राजीव तिवारी, (एडिक्शन कॉउन्सलर) द्वारा 'एक्सपिरियन्स ऑफ रनिंग डीएडिक्शन सेंटर' तथा गीतेश गर्ग एडिशनल एस.पी. नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा 'ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम' विषयक विस्तृत जानकारी दी गई। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विकासखंड, स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्र आदि विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिये रणनीति भी तैयार की गई। ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान संबंधित 15 जिलों के प्रशासन, पुलिस, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नारकोटिक्स, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जनसम्पर्क, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण आदि विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश में 15 अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 तक नशामुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। देश के 272 चिन्हित जिलों में 15 मध्यप्रदेश के जिले शामिल हैं। ये जिले हैं- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, होशंगाबाद, छिन्दवाड़ा, नीमच, दतिया, मंदसौर, नरसिंहपुर, रतलाम और सतना अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये लगातार रणनीति तैयार कर इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद