Post Top Ad
Monday, December 14, 2020
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजनीति
राजगढ़/नरसिंहगढ़, भूमि पूजन में ठेकेदार ने विधायक को नहीं किया आमंत्रित, भूमि पूजन के बाद भी नही प्रारम्भ नहीं हो सका सड़क निर्माण कार्य, दोबारा होगा सड़क निर्माण का भूमि पूजन।
राजगढ़/नरसिंहगढ़, भूमि पूजन में ठेकेदार ने विधायक को नहीं किया आमंत्रित, भूमि पूजन के बाद भी नही प्रारम्भ नहीं हो सका सड़क निर्माण कार्य, दोबारा होगा सड़क निर्माण का भूमि पूजन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/नरसिंहगढ़।
नरसिंहगढ़। अभी हाल ही में राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ ब्लॉक के ग्राम भीलखेड़ी जोड़ से ढाबला होते हुए ग्राम कुँवर कोटरी तक की सड़क का भूमि पूजन सड़क निर्माण एजेंसी के ठेकेदार द्वारा 9 दिसंबर को करवाया गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। भूमि पूजन भले ही कर दिया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ ही नही किया गया है, उक्त भूमि पूजन में सत्ता पक्ष के वर्तमान नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह को नहीं बुलाया गया जब इस संबंध में विधायक राजवर्धन सिंह ने बताया कि दोबारा से भूमि पूजन करवाया जाएगा। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण से संबंधित जो बोर्ड लगवाया गया है उसमें भी जानकारी में गड़बड़झाला दिखाई दे रहा है। कार्य प्रारंभ होने की दिनांक 11 सितंबर लिखी हुई है जबकि अभी कार्य प्रारंभ नही किया गया है, ऐसे में देखा जाए तो उक्त सड़क निर्माण मैं आगे ठेकेदार द्वारा कितनी गुणवत्ता रखी जाएगी देखने की बात होगी वहीं दूसरी ओर ठेकेदार का राजनीतिक संपर्क होने की चर्चा भी आम बनी हुई है। शासन द्वारा उक्त रोड की टेंडर प्रक्रिया सम्पन्न कर प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत निर्माण कार्य की शुरुआत की जानी है ऐसे में जानकारों का मानना है कि कम से कम सत्तापक्ष के विधायक को तो भूमि पूजन मैं बुलाया जाना चाहिए था। यह भी गौर करने की बात है कि शासन द्वारा राशि स्वीकृत कर सड़क निर्माण कार्य करवाये जाते है लेकिन कई बार इंजीनियर द्वारा निर्माण कार्य की अनदेखी के चलते घटिया निर्माण कर दिया जाता है जिसका खामियाजा अंत मे ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ता है। जानकर बताते है कि किसी भी प्रकार के घटिया निर्माण की जानकारी होने पर तत्काल जनपद कार्यालय में आवेदन देकर पावती लेना चाहिए।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद