Post Top Ad
Monday, December 14, 2020
भोपाल। ऑनलाइन नेशनल लोक अदालत में एक करोड़ आठ लाख के प्रकरणों का निराकरण।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। ऑनलाइन नेशनल लोक अदालत में एक करोड़ आठ लाख के प्रकरणों का निराकरण।
भोपाल। मध्यप्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण, भोपाल (रिएट) में वीडियो कांफ्रेंससिंग के माध्यम से ऑनलाइन नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के लिए गठित की गई खण्डपीठ के न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े (म.प्र. उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश), सदस्यगण जे. एस. परमार, अधिवक्ता एवं विजय कुमार सहगल, अधिवक्ता के समक्ष कुल 9 प्रकरण प्रस्तुत किए जिनमें से मैसर्स चिनार रिएलिटी प्राइवेट विरूद्ध उमेश खत्री, मैसर्स प्रशांत सागर बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स एवं अन्य विरूद्ध संदीप कुमार सरोड़े, मैसर्स प्रशांत सागर बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स एवं अन्य विरूद्ध सुनील कुमार दुबे, अशुतोष गुप्ता विरूद्ध आदिनाथ डेवलपर्स एवं डी अशोक कुमार एवं अन्य विरूद्ध मैसर्स भोजपाल बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स एवं अन्य कुल 5 प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति से किया गया।
निराकरण किये गये प्रकरण काफी दिनों से न्यायिक प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रचलन में थे। आपसी सहमति से निराकृत किये गये प्रकरण एक करोड़ आठ लाख छियासी हजार रूपये की लेनदारी से संबंधित थे। प्रकरणों का आपसी निपटरा होने पर पक्षकारगण एवं उनके अभिभाषक गणों ने म.प्र. भू-संपदा अपीलीय अधिकरण (रिएट) की सराहनीय पहल पर प्रसन्नता एवं आभार व्यक्त किया है। भविष्य में भी मध्यस्था कार्यवाही, लोक अदालतों के आयोजन एवं अधिकरण की क्रियाशील सहभागिता को भू-परिसम्पतियों के प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक बताया गया तथा उक्त आयोजन में सक्रिय रूचि दिखाई गई।
नेशनल लोक अदालत पीठ के साथ सदस्य (न्यायिक) अरविन्द मोहन सक्सेना एवं सदस्य (प्रशासनिक) जितेन्द्र शंकर माथुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद