Post Top Ad
Sunday, December 13, 2020
Home
ताजा खबर
रायसेन
रायसेन/देवरी, प्रधानमंत्री के सपने को ठेंगा दिखाते ग्राम पंचायत के अधिकारी, चारों तरफ लगा गंदगी का अंबार, ऐसे ही होगा स्वच्छ भारत मिशन सफल।
रायसेन/देवरी, प्रधानमंत्री के सपने को ठेंगा दिखाते ग्राम पंचायत के अधिकारी, चारों तरफ लगा गंदगी का अंबार, ऐसे ही होगा स्वच्छ भारत मिशन सफल।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देवरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नया खेड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रही है। ग्राम पंचायत नया खेड़ा में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कोरोना वायरस में सरकार ने लाखों रुपए ग्राम पंचायतों को साफ-सफाई के लिए दिए लेकिन ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कागजों में की गई जमीनी स्तर पर तो कुछ काम किया ही नहीं। ग्राम पंचायत नयाखेड़ा का हाल बरसात जैसा है जहां चारों ओर पानी-पानी भरा है। ग्राम पंचायत के निवासी कीचड़ में निकलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता मिशन पर लाखो खर्च कर रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत के अधिकारी इन सब को ठेंगा दिखाते हुए ही नजर आ रहे हैं। कहीं भी सफाई के नाम पर कुछ भी दिखाई नहीं देता चारों तरफ कचरे के बड़े-बड़े ढेर ग्राम पंचायत में लगे हुए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ग्राम पंचायत सफाई के नाम पर लाखों रुपए के बिल लगाकर राशि निकालती है क्या अधिकारियों को इस विषय में जानकारी नहीं होती होगी, कैसे जानकारी जब अधिकारी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने आए तब कहीं ग्राम पंचायतों की दशा देखकर खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ग्राम पंचायतों की हालत क्या है। लेकिन उदयपुरा ब्लॉक के अधिकारी सभी अपने-अपने आपस में बैठकर बस खानापूर्ति करते हैं उनको इससे कुछ लेना देना नहीं है कि पंचायत के अधिकारियों बिल लगा रहे हैं वह काम हुआ है कि नहीं हुआ। लेकिन जमीनी स्तर पर देखने के लिए अभी तक कोई भी अधिकारी ग्राम पंचायतों पर नहीं पहुंचा, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े-बड़े वादे एवं घोषणा करें लेकिन जब तक अधिकारी अपना काम सही ढंग से नहीं करेंगे जब तक ऐसे ही सरकार को चूना लगाते रहेंगे पंचायत के अधिकारी। क्या अधिकारियों की मिलीभगत से ही फर्जी बिल लगाए जाते हैं, क्या अधिकारियों का हिस्सा भी होता है यह तो अधिकारी ही बता सकते हैं लेकिन ग्राम पंचायत के हालत बद से बदतर हैं।
Tags
# ताजा खबर
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद