भोपाल। स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार ने निर्देश दिए कि पुस्तकों को तय मापदंडों के अनुरूप तैयार करें। कागज उत्तम श्रेणी का क्रय करें। पुस्तकों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। परमार ने आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के शासक मंडल की बैठक ली।
परमार ने निर्देश दिए कि पुस्तकों के कागज और छपाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक जिले में एक जिला स्तरीय समिति का गठन करें। पुस्तकों के मुद्रण भंडारण एवं परिवहन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं। इसके प्रबंधन के लिए पाठ्यपुस्तक निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दें। समीक्षा बैठक में आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र लोकेश कुमार जाटव, आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत, प्रबंध संचालक विनय निगम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद