Post Top Ad
Saturday, December 19, 2020
Home
ताजा खबर
भोपाल
भोपाल। स्व. कैलाश सारंग के नाम पर रखा जायेगा एकतापुरी में नवनिर्मित पार्क का नाम।
भोपाल। स्व. कैलाश सारंग के नाम पर रखा जायेगा एकतापुरी में नवनिर्मित पार्क का नाम।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया लोकार्पण।
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एकतापुरी में नवनिर्मित भव्य पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने जनता की माँग पर पार्क का नाम पूर्व सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग के नाम पर रखने की स्वीकृति दी। करोड़ों रुपये से निर्मित पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी मंत्री सारंग ने महिलाओं को दी। उन्होंने कहा कि महिलाएँ समिति व बॉयलॉज बनाकर पार्क का मेन्टीनेंस करें। पार्क को खोलने एवं बन्द करने का समय निर्धारित करें। किसी भी प्रकार की शादी एवं पार्टी के लिये पार्क का उपयोग नहीं होने दें। पार्क में प्लान्टेशन पर ध्यान दें और लोग उसमें लगे पौधों को बच्चों की तरह पाले।
मंत्री सारंग ने कहा कि अशोका गार्डन के इस क्षेत्र में जहाँ घुटनों-घुटनों तक पानी भरा रहता था। सीवेज-नालों के पानी से क्षेत्र के रहवासी परेशान रहते थे। इस क्षेत्र में अब लग्जरी गार्डन देखकर दिल बाग-बाग हो गया। पार्क का लाभ अशोका गार्डन के विभिन्न क्षेत्र एकतापुरी सहित सेमरा, राजीव नगर, पुरुषोत्तम नगर, सुभाष कॉलोनी, शंकर गार्डन, चाँदबड़, कैलाश नगर सभी को होगा।
सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में 2008 में पीने का पानी टेंकरों के माध्यम से आता था आज हर घर में नर्मदा जल प्रदाय किया जा रहा है। विकास की राह में सड़कों का जाल बिछाया गया है। जहाँ वर्ष 2006 और 2012 में बाढ़ आने पर नाव चलने लगती थी, वहाँ हमने खुद का ड्रेनेज सिस्टम बनवाया है। क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये की लागत से नाली एवं नालों का निर्माण करवाया गया है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में पाँच फ्लाईओवर ब्रिज काम करेंगे, जिसमें से दो का कार्य पूर्ण हो गया है और शेष निर्माणाधीन हैं। क्षेत्र में कॉलेज, दो हॉस्पिटल, 500 करोड़ रुपये की बिजली का काम हो चुका है। नर्मदा परिक्रमा पार्क और स्वामी विवेकानन्द पार्क क्षेत्र को पहले से ही सुशोभित कर रहे हैं।
मंत्री सारंग ने कहा कि एकतापुरी के आसपास की शासकीय जमीन पर कोई कब्जा एवं अतिक्रमण नहीं होगा। उन्होंने पुरुषोत्तम नगर, शंकर नगर में सीसी रोड का भूमि-पूजन जल्द करने की मंजूरी दी। उन्होंने चौराहे पर हाईमास्क लाईट लगावाने की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने एकतापुरी में सीसी रोड़ का भूमि-पूजन भी किया। शुरूआत में मंत्री सारंग का रहवासियों सहित विभिन्न समाज एवं समितियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दीप-प्रज्जवलन एवं पूर्व सांसद स्व. कैलाश सारंग के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन भी रखा गया।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद