Post Top Ad
Sunday, December 20, 2020
भोपाल। संत गाडगे बाबा के संदेश मानवता के संदेश हैं - मंत्री डॉ. चौधरी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
भोपाल। संत गाडगे बाबा के संदेश मानवता के संदेश हैं - मंत्री डॉ. चौधरी।
भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि संत गाडगे बाबा ने सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिये संदेश दिया है और अपने जीवन में आदर्शों का आचरण कर हमें अनुसरण करने का रास्ता बताया है। मंत्री डॉ. चौधरी आज यहाँ संत गाडगे बाबा की पुण्य-तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि संत गाडगे बाबा की शिक्षा और उनके आदर्श मानव जाति के लिये, मानव कल्याण के लिये और सभ्यता के विकास के लिये आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर परस्पर भाईचारे और समाज में सबके सम्मान, सबके विकास के लिये काम करना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमेशा से जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करना मेरा उद्देश्य रहा है। डॉ. चौधरी ने प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में विधानसभा उप चुनाव सहित हाल ही में हुए बिहार विधानसभा के चुनाव सहित 301 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उन्हें साँची विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सर्वाधिक 63 हजार 800 से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाया है। जनता का यह स्नेह और प्यार है। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. चौधरी ने सभी को आश्वस्त किया कि वह जन-सेवा के लिये सदैव तत्पर हैं। संजीव मालवीय, राजीव मालवीय, रमेश लश्करी, मुकेश मालवीय और मुकेश रजक सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
Share This
About Ghatak reporter
भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद