पिता कहाँ बना नाबालिग बेटी का सौदागर, नाबालिग बेटी को चार लाख में बेच, बोला बाद में करा देंगे दूसरी शादी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 13, 2020

पिता कहाँ बना नाबालिग बेटी का सौदागर, नाबालिग बेटी को चार लाख में बेच, बोला बाद में करा देंगे दूसरी शादी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

पिता बना नाबालिग बेटी का सौदागर, नाबालिग बेटी को चार लाख में बेचा।

विरोध करने पर बोला बाद में करा देंगे दूसरी शादी।

  • परिचित महिला की मदद से पीड़िता चाइल्ड लाइन पहुंची फिर वहां से थाने।

पिता कहाँ बना नाबालिग बेटी का सौदागर, नाबालिग बेटी को चार लाख में बेच, बोला बाद में करा देंगे दूसरी शादी।

उज्जैन। शहर में रविवार को नाबालिग बेटी का चार लाख रुपए में सौदा करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है। यहां के प्रकाश नगर में रहने वाली आठवीं की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि पिछले माह 24 नवंबर को वह अपने माता-पिता के साथ उदयपुर गई थी। वहां एक होटल में रुके। अगले दिन उसे तैयार कराकर खैरवाड़ा गांव ले गए। वहां पर पता चला कि उसकी शादी होने वाली है। छात्रा ने बताया कि जब उसने शादी का विरोध किया तो पिता ने कहा कि हमने लड़के से चार लाख रुपए ले लिए हैं। अभी शादी कर लो, बाद में दूसरी जगह शादी कर देंगे। जब मैंने विरोध जताया तो पिता ने जबरन शादी करा दी। उसके बाद खैरवाड़ा में ही छोड़कर उज्जैन आ गए। उसके बाद लड़के ने उसके साथ ज्यादती की। मैं विरोध करती तो बोलता कि मैंने तुझे चार लाख रुपए देकर खरीदा है। सौदेबाजी में दो महिलाएं भी शामिल थीं। इसके बाद मैं लड़के के जुल्म सहती रही। आठ दिसंबर को लड़के के साथ मैं उज्जैन आ गई। उसके बाद से माता-पिता के घर ही रहने लगी। छात्रा ने आगे बताया कि शनिवार को लड़का उसे लेने जब आया तो वह घबरा गई। घर से झूठ बोलकर एक आंटी के घर चली गई। उनसे आपबीती सुनाई। आंटी ने चाइल्ड लाइन को फोन कर अधिकारियों को बुलाया। उनके साथ थाने आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने खरीदने वाले लड़के, छात्रा के पिता और खरीद-फरोख्त में मदद करने वाली दो महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 370ए, 376, 372(2)(एन), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 5/6 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9, 10, 11 के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...