राजगढ़/तलेन, क्षैत्र में फसल मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण किसानों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, जिलाधीश महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 28, 2020

राजगढ़/तलेन, क्षैत्र में फसल मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण किसानों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, जिलाधीश महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

क्षैत्र में फसल मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण किसानों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, जिलाधीश महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन।

राजगढ़/तलेन, क्षैत्र में फसल मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण किसानों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, जिलाधीश महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। सोमवार को नगर तलेन सहित आसपास के क्षेत्र के किसानों ने सोयाबीन फसल की मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण स्टेट हाईवे क्रमांक 42 पचोर आष्टा मार्ग पर चक्का जाम कर मुआवजा राशि की मांग की। सैकड़ों किसान हनुमान मंदिर पर इकट्ठा होकर नारे लगाते हुए इकलेरा चौराहा से होते हुए सारंगपुर नाके पर पहुंचे। जहां पर किसानों ने चक्का जाम करते हुए धरने पर बैठ गए, लगभग 40 मिनट तक मार्ग अवरुद्ध रहा। धरने स्थल पर नायब तहसीलदार के प्रतिनिधि ने किसानों की समस्या को सुना। किसानों द्वारा जिलाधीश महोदय के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार के प्रतिनिधि को सौंपा। किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल पूर्णता नष्ट हो चुकी थी, जिसका प्रशासन द्वारा सर्वे भी किया गया था।

राजगढ़/तलेन, क्षैत्र में फसल मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण किसानों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, जिलाधीश महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जहां-जहां फसल नष्ट हुई है उन सभी क्षेत्रों में मुआवजा की राशि किसानों के खाते में डाली जा रही है, परंतु हमारे तलेन इकलेरा क्षेत्र सहित संपूर्ण पचोर तहसील का मुआवजा राशि में छोड़ दिया गया है जिससे क्षेत्र के किसान चिंतित है। यदि मुआवजे की राशि का शीघ्र वितरण नहीं हुआ तो किसानों को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरना स्थल पर दिनेश यादव, कमल सिंह उमठ बड़बेली, बीरम सिंह मकवाना नहाली, राजेंद्र सिंह, सुनील पाटीदार, मुकेश बेस, रामचंद्र पाटीदार, कमलेश पटेल, उमेश, राकेश आदि किसान मौजूद थे। ज्ञापन के पश्चात किसानों द्वारा धरना समाप्त किया गया।

राजगढ़/तलेन, क्षैत्र में फसल मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण किसानों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, जिलाधीश महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन।

इनका कहना है...

हमारे क्षेत्र के किसान मुआवजे से वंचित रह गए हैं सरकार ने हमें मुआवजा नहीं दिया है। जब कि हमारे पड़ोसी जिले शाजापुर में सभी को मुआवजा मिल चुका है हमारे जिले में सिर्फ एक तहसील सारंगपुर को मुआवजा मिला है बाकी सभी तहसीलें वंचित रह गई है। हम मुआवजा राशि की मांग करते हैं, जब तक हमें मुआवजा राशि नहीं मिल जाती तब तक आंदोलन अनरत जारी रहेगा, शासन जो कुंभकरण की नींद सो रहा है उसे हम समय-समय पर जगाते रहेंगे।
दिनेश यादव, किसान, तलेन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...