Post Top Ad
Thursday, January 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पर भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान हुआ तेज।
रायसेन/बरेली, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पर भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान हुआ तेज।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य संगठनों द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे अभियान को अभियान समिति के संरक्षक संत समाज परम पूजनीय 1008 ब्रह्मचारी जी एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राघवेन्द्र भार्गव की उपस्थिति में स्थानीय होटल बंधन पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के संत समाज समिति के संरक्षक पूज्य ब्रह्मचारी जी द्वारा 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। तत्पश्चात पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने 1 लाख रुपए की राशि का चेक, दयाराम लक्ष्मी नारायण सोनी द्वारा 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि का चेक और सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष कामतोन सरपंच हीरा धाकड़ ने भी 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि देने का संकल्प लिया। विश्व हिंदू परिषद के राघवेन्द्र भार्गव ने प्रेस वार्ता में बताया कि लगभग 5 लाख गांवों तक तथा 25 करोड़ परिवारों तक पहुंचकर धन संग्रह किया जाएगा। लगभग सत्रह सौ करोड़ रुपए की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर का कुल क्षेत्रफल 2.7 एकड़, निर्माण क्षेत्र 57400 वर्ग फुट, मंदिर की लंबाई 235 फिट, चौड़ाई 360 फिट होगी। मंदिर तीन मंजिला होगा, मंदिर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप भक्तों और शोधार्थियों के लिए पुस्तकालय, अभिलेखागार, संग्रहालय, अनुसंधान केंद्र, यज्ञशाला, वेद पाठशाला, सत्संग भवन, रंगभूमि, धर्मशाला, प्रदर्शनी और अन्य सुविधाएं रहेंगी। मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिंदू का अंशदान हो इसके लिए 10 रुपए, 100 रुपए और 1000 रुपए के कूपन जारी किए गए हैं तथा इससे अधिक की राशि रसीद द्वारा प्राप्त की जावेगी। दानदाता सीधे बैंक में भी राशि जमा कर सकते हैं। दानदाताओं को धारा 80 सी के तहत आयकर में छूट प्राप्त होगी। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री मलखान सिंह, महेश नामदेव, नवीन जोशी, विभाग कार्यवाह केशव पटेल की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन जिला अभियान प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने किया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, नेता, समाजसेवी तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूज्य ब्रह्मचारी जी ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर आर्थिक मदद करें जिससे अयोध्या में राम मंदिर का शीघ्र निर्माण हो सके।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद