भोपाल, मिलावट से मुक्ति अभियान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 5, 2021

भोपाल, मिलावट से मुक्ति अभियान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

87 मिलावटखोरों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज
15 पर रासुका की कार्यवाही। 

भोपाल। मिलावट से मुक्ति अभियान में खाद्यान्न सामग्री में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। अब तक खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार करने वाले 87 मिलावटखोरों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कराये गये हैं और 15 मिलावटखोरों पर रासुका के तहत कार्यवाही की गई। खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार करने वाले 25 खाद्य प्रतिष्ठानों को सील किया गया है और 5 खाद्य प्रतिष्ठानों को तोड़कर नष्ट किया गया है।
अभियान के दौरान खाद्य सामग्री में मिलावट पाये जाने पर अनुमानित 5 करोड़ 24 लाख 25 हजार मूल्य की खाद्यान्न सामग्री को जब्त किया गया है। खाद्यान्न सामग्री का कारोबार करने वाले 21 मिलावटखोरों के लायसेंस निबंलित किए गये हैं। मिलावट करने वालों पर 2 करोड़ 60 लाख 45 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अभियान के तहत अब तक जांच दलों द्वारा 14 हजार 220 स्थानों पर निरीक्षण किया गया है। जाँच के लिये 5719 लीगल नमूनों लिये गये है। राज्य खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 2968 नमूनों की जाँच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 668 नमूने अवमानक स्तर के पाये गये, जिन पर कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त चलित प्रयोगशाला के माध्यम से 16 हजार 724 और मैजिक बॉक्स के माध्यम से 23 हजार नमूनें लिये गये। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के सभी जांच दलों के अधिकारियों को अभियान में और तेजी लाने के लिये कहा गया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही करते हुए अभियान लगातार जारी है।


No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...