रायसेन/बरेली, स्कूल खुला, पहुंची छात्राएं लेकिन नहीं पहुंचे शिक्षक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 7, 2021

रायसेन/बरेली, स्कूल खुला, पहुंची छात्राएं लेकिन नहीं पहुंचे शिक्षक।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

स्कूल खुला, पहुंची छात्राएं लेकिन नहीं पहुंचे शिक्षक।

रायसेन/बरेली, स्कूल खुला, पहुंची छात्राएं लेकिन नहीं पहुंचे शिक्षक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। निर्धारित समय पर खुलने वाले स्कूल में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से छात्राएं पहुंच जाती है लेकिन नगर में निवास करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाऐं निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंचती। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्र से सर्दी के मौसम में आने वाली छात्राएं आपने शिक्षक और शिक्षकाओं का क्लास में बैठकर इंतजार करते हुए देखी जा सकती हैं। मामला है नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जहां स्कूल के चपरासी के द्वारा समय पर स्कूल पहुंचकर ताले खोलें जाते हैं एवं साफ सफाई की जाती है लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने वीआईपी समय के साथ ही स्कूल में प्रवेश करते हैं। बता दें कि 6 जनवरी को 11.05 तक स्कूल में सिर्फ एक अतिथि शिक्षक एवं एक सरकारी शिक्षक ही उपस्थित थे इस दौरान शाला की अलग-अलग कक्षाओं में बेठी छात्राएं अपने-अपने शिक्षकों के आने का इंतजार कर रही थी तो वहीं कुछ छात्राएं अकेले ही बैठ कर पढ़ाई कर रही थी। 11.12 पर शाला में दूसरे अतिथि शिक्षक के द्वारा प्रवेश किया गया वही 11.35 पर एक शासकीय शिक्षिका ने प्रवेश किया जिसे कि परिजनों के द्वारा बाइक से छोड़ा गया था। 11.45 पर तीसरी शिक्षक के द्वारा प्रवेश किया गया। निर्धारित समय के बावजूद विद्यालय में आने को लेकर शिक्षकों के द्वारा मनमर्जी चल रही है। वर्तमान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जो स्थिति चल रही है वह किसी से छुपी नहीं है। ज्ञात हो कि 30 दिसंबर को ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग के द्वारा क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया गया था जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली का भी निरीक्षण किया गया था। आज 1 सप्ताह बीता नहीं कि शिक्षकों के द्वारा पुराना ढर्रा पुन: प्रारंभ कर दिया गया। जानकारी तो यहां तक लगी है कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच चलने वाली नूरा कुश्ती का खामियाजा छात्राएं भुगत रहे हैं क्योंकि वर्तमान में प्राचार्य अपने आप को मंत्री का रिश्तेदार बताते हैं जिसके चलते प्राचार्य की कार्यप्रणाली को लेकर मनमानी रवैया अपनाया जाता है। वहीं कुछ शिक्षको को प्राचार्य के द्वारा की जा रही इस तरह की कार्य प्रणाली नागवार गुजरती है। जब छात्राओं से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आधा से 1 घंटे इंतजार के बाद ही शिक्षक-शिक्षिकाएं आती हैं। बाद इसके लगने वाली इन कक्षाओं में जहां शिक्षकों के द्वारा छात्रों की डाउट क्लियर करना एवं विषय से संबंधित वह जानकारी जो छात्र समझने चाहता है इसको लेकर शिक्षकों को छात्रों की क्लास लेना है लेकिन शिक्षकों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण सर्दी में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना है...

शिक्षकों के निर्धारित समय पर शाला में उपस्थिति को लेकर शिक्षकों समय पर शाला में पहुंचने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। आगे से यदि शिक्षकों के द्वारा स्कूल टाइम में उपस्थिति को लेकर शिकायत आती है तो कार्यवाही की जाएगी।
एसडीएम, प्रमोद गुर्जर

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...