Post Top Ad
Saturday, March 13, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
शर्मसार करने वाली घटना - शिक्षक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर 1 साल तक करता रहा रेप, ट्यूशन पढ़ाने 2 साल से घर आता था शिक्षक।
शर्मसार करने वाली घटना - शिक्षक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर 1 साल तक करता रहा रेप, ट्यूशन पढ़ाने 2 साल से घर आता था शिक्षक।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
यूपी। यूपी के उन्नाव जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरु और शिष्या का रिश्ता तार-तार हो गया। घटना में एक नाबालिग छात्रा के साथ पिछले एक साल से डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहे एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आपको बताते चलें कि उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा गांव निवासी 15 साल की किशोरी एक विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा है और वहीं घर पर पढ़ाने के दौरान शिक्षक प्रदीप कुमार ने छात्रा को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और कहीं शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। दरअसल, शिक्षक छात्रा को पढ़ाने के लिए उसके घर जाने लगा, पांच मार्च को शिक्षक को गलत हरकतें करते हुए परिजनों ने देख लिया।
पिता ने कड़ाई से पूछताछ की तो छात्रा ने सारी कहानी बयां कर दी, पिता पुलिस के पास गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने एसपी की चौखट पर गुहार लगाई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आसीवन पुलिस ने देर रात शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बांगरमऊ सीओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि थाना आसीवन जनपद उन्नाव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पर यह तहरीर दी कि उसकी बेटी जो कि कक्षा 10 की छात्रा है, उसको घर पर पढ़ाने 2 साल से शिक्षक आ रहा था। लेकिन पिछले 1 साल से उसको परीक्षा में फेल करा देने की धमकी देकर के उसके साथ बलात्कार करता रहा, इसकी सूचना लड़की ने अपने पिता को दी। पिता ने थाना आसीवन में शिकायत दी है जिस पर थाना अध्यक्ष आसीवन द्वारा अभियुक्त प्रदीप के विरुद्ध कायम कराया गया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद