Post Top Ad
Friday, March 19, 2021
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
धर्म
सख्त निर्देश - मस्जिदों से अजान प्रकरण, रात 10 से सुबह 6 बजे तक नो स्पीकर आई जी के निर्देश।
सख्त निर्देश - मस्जिदों से अजान प्रकरण, रात 10 से सुबह 6 बजे तक नो स्पीकर आई जी के निर्देश।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
प्रयागराज। मस्जिदों के लाउडस्पीकर से तेज आवाज में गाई जाने वाली अजान पर मचे कोहराम के बाद आईजी प्रयागराज ने रेंज के चारों जिलों के डीएम और एसएसपी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मंदिर और मस्जिदों में लाउडस्पीकरों को बजाने पर पाबंदी लगाने के लिए एक पत्र भेजा है। आईजी प्रयागराज ने पत्र के जरिए पॉल्यूशन एक्ट और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए भी कहा है जिसके तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने या अन्य किसी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आईजी के मुताबिक बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के भाई गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने पिछले साल रमजान से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में लाउडस्पीकर से अजान की मांग को लेकर एक जनहित याचिका भी दाखिल की थी जिसपर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि लाउडस्पीकर से अजान सुनाना, इस्लाम का धार्मिक हिस्सा नहीं है। कोर्ट ने कहा 'लोगों को बिना ध्वनि प्रदूषण नींद का अधिकार है और ये जीवन के मूल अधिकार में शामिल है, किसी को भी अपने मूल अधिकारों के लिए दूसरे के मूल अधिकारों का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है।
आईजी ने कहा है कि पॉल्यूशन एक्ट व हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सभी धार्मिक स्थलों पर चाहे वह मंदिर हो या मस्जिद रात 10 बजे से 6 बजे तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर या किसी दूसरे ध्वनि विस्तारक यंत्र से आवाज नहीं होगी, जिससे लोगों की पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो। आईजी ने कहा है कि डीएम, एसएसपी और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बगैर अनुमति के कोई भी किसी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम या माइक से तेज आवाज में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई अनाउंसमेंट ना करे, उन्होंने कहा है कि दिन में भी एक निश्चित वॉल्यूम में ही पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन रात में पूरी सख्ती से इसे रोका जाएगा।
गौरतलब है कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने तीन मार्च को क्लाइव रोड की मस्जिद में तेज आवाज में दी जाने वाली अजान से नींद में खलल को लेकर डीएम प्रयागराज को पत्र लिखा था, उन्होंने इस पत्र की कॉपी कमिश्नर आईजी और डीआईजी को भी भेजी थी। कुलपति के इस पत्र के बाद जहां कोहराम मच गया था वहीं इस पर सियासी संग्राम भी छिड़ गई है लेकिन मामले के तूल पकड़ने से पहले ही मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने खुद आगे बढ़कर पहल की है। मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने लाउडस्पीकर की संख्या चार से घटाकर दो कर दी है और उसका वॉल्यूम भी कम कर दिया है, इसके साथ ही लाउडस्पीकर की दिशा भी कुलपति के आवास की ओर से बदल दी गई है, इसी मामले को संज्ञान लेते हुए आईजी ने पत्र जारी कर सख्ती बरतने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद