Post Top Ad
Sunday, March 21, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
जानें कहाँ पुलिस की मिलीभगत से चल रहे होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 12 लड़कियां और 11 लड़के गिरफ्तार।
जानें कहाँ पुलिस की मिलीभगत से चल रहे होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 12 लड़कियां और 11 लड़के गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell
दिल्ली। गौतमबुद्ध नगर के क्राउन प्लाजा में चल रहा था सेक्स रैकेट. पुलिस ने छापेमारी कर मौके से लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, मामला गौतमबुद्ध नगर जिले का है। यहां एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, इसकी सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने शनिवार को होटल पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने दर्जभर लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस को यहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां और सामग्री भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, सेक्स रैकेट का ये धंधा चीती गांव के पास क्राउन प्लाजा होटल में चल रहा था। मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र का है, पुलिस को जब पता चला कि नोएडा में होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, तो छापेमारी की गई। पुलिस को यहां से आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती मिले, पुलिस ने यहां से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने होटल से करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 12 लड़कियों को पकड़ा है, साथ ही 10 लड़के भी गिरफ्तार किए गए हैं। क्राउन प्लाजा होटल के मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, कुल मिलाकर इस मामले में 23 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट के मामले में पुलिस की मिलीभगत होने का अंदेशा भी है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि जांच में अभी तक चार कॉन्स्टेबल, एक हेड कॉन्स्टेबल और एक ड्राइवर की भूमिका सामने आई है, इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके अलावा दनकौरा थाना प्रभारी के खिलाफ भी एडिशनल डीसीपी को जांच करने के आदेश दिए गए हैं, उन्होंने बताया कि जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
Share This
About Ghatak reporter
दिल्ली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद