Post Top Ad
Sunday, March 28, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
सिपाही को चाहिए रेप पीड़िता से भी 20 हजार की घूस, यहाँ क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।
सिपाही को चाहिए रेप पीड़िता से भी 20 हजार की घूस, यहाँ क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ के एसपी ऑफिस में तैनात सिपाही दिलीप कुमार ने रेप पीड़िता के परिवार को सरकारी मदद दिए जाने की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी, शुक्रवार को उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आजमगढ़ जिले में रेप पीड़िता की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 20 हजार रुपए की घूस मांगने वाले सिपाही को शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सिपाही ने पीड़िता के परिजनों से 20 हजार रुपए मांगे थे, पैसे देने पर ही सरकारी मदद के लिए फाइल आगे बढ़ाने की बात कही थी लेकिन एंटी करप्शन टीम ने सिपाही को 20 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया, इसके बाद उसे जेल में डाल दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
दरअसल, दो महीने पहले आजमगढ़ के अनजान शहीद इलाके की रहने वाली एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। बलात्कार पीड़िताओं को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। इस लड़की की फाइल एसपी ऑफिस के जांच प्रकोष्ठ में गई थी, जांच प्रकोष्ठ में तैनात सिपाही दिलीप कुमार ने सरकारी मदद की फाइल आगे बढ़ाने के बदले में परिवार से 20 हजार रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने एंटी करप्शन में की। सिपाही दिलीप कुमार ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए लेकर एसपी ऑफिस के सामने बने पार्क में बुलाया। मांग के अनुसार, परिवार पैसे लेकर पहुंचा और पैसे भी दिए, तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दिलीप कुमार को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस पूरे मामले पर आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दिलीप कुमार पुलिस कार्यालय में तैनात था, जिसे आज एंटी करप्शन की टीम घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इसके खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी जानकारी के लिए सिपाही से पूछताछ की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद