रायसेन/देवरी, तहसील में 2 मिनट तक बजाया गया सायरन, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने मास्क का उपयोग करने की लोगों को दी समझाइश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 23, 2021

रायसेन/देवरी, तहसील में 2 मिनट तक बजाया गया सायरन, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने मास्क का उपयोग करने की लोगों को दी समझाइश।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

तहसील में 2 मिनट तक बजाया गया सायरन, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने मास्क का उपयोग करने की लोगों को दी समझाइश।

रायसेन/देवरी, तहसील में 2 मिनट तक बजाया गया सायरन, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने मास्क का उपयोग करने की लोगों को दी समझाइश।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को प्रदेश भर में एक हफ्ते तक 2 मिनट के लिए सायरन बजाकर लोगों को मास्क एवं सुरक्षित रहने के लिए आवाहन किया गया। इसी के तहत देवरी तहसील में भी सुबह 11.00 बजे 2 मिनट तक सायरन बजाया गया जिसमें देवरी के सभी जनप्रतिनिधि, देवरी तहसीलदार, थाना प्रभारी, सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। वही देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी एवं थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने सभी जनप्रतिनिधियों को साथ में लेकर नगर एवं मार्केट का भ्रमण किया एवं सभी लोगों एवं दुकानदारों को  समझाइश दी की सभी लोग सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का उपयोग करें। बेवजह घरों से बाहर ना निकले सभी लोग सावधानी बरतें। अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही देवरी तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी ने लोगों से कहा कि कोरोना से बचना है तो मास्क लगाना है एवं अपनी होली अपने घर जैसे संदेश लोगों को दिए। तहसीलदार ने सभी व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया कि सभी लोग अपनी दुकानों के आगे गोले बनवाएं एवं बिना मास्क वालों को सामान ना दे, खुद भी मास्क लगाएं एवं दूसरों को भी मास्क लगाने की सलाह दें। इसी उपलक्ष में तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी, देवरी थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल, देवरी उपसरपंच मनोज सोनी, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र रघुवंशी, देवरी सचिव यशवंत लोधी, जनपद सदस्य ममता सूर्य प्रताप राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश गुप्ता, गोटीराम रघुवंशी, आनंद व्यास, कमर राणा, यशपाल लोधी, डालचंद लोधी, कल्पित जैन, पटवारी संघ अध्यक्ष पटवारी विनोद विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, अवधेश पटेल, आरआई पांडे, सौरभ रघुवंशी, सुकलाल वर्मा, गौरव चंद्रवंशी एवं सभी जनप्रतिनिधि एवं राजस्व पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित।

इनका कहना है...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर आज 2 मिनट तक तहसील कार्यालय में सायरन बजाया गया। सुबह-शाम दोनों समय सायरन बजाया जाएगा एवं जो व्यक्ति जहां है वहीं रुक कर सम्मान करेगा। सभी लोग मास्क एवं सोशल डिस्टेंस जैसे नियमों का निरंतर पालन करें घर में रहें सुरक्षित रहें सभी लोग शासन-प्रशासन का सहयोग करें।
देवरी तहसीलदार, छोटे गिरी गोस्वामी

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...