रायसेन/मण्डीदीप, राज्य स्तरीय कुंग फू चेम्पियनशिप में नगर के समर्थ और नित्यश्री को गोल्ड, 5 गोल्ड एवं 4 सिल्वर के साथ टीम विजयी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 3, 2021

रायसेन/मण्डीदीप, राज्य स्तरीय कुंग फू चेम्पियनशिप में नगर के समर्थ और नित्यश्री को गोल्ड, 5 गोल्ड एवं 4 सिल्वर के साथ टीम विजयी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

राज्य स्तरीय कुंग फू चेम्पियनशिप में नगर के समर्थ और नित्यश्री को गोल्ड, 5 गोल्ड एवं 4 सिल्वर के साथ टीम विजयी।

रायसेन/मण्डीदीप, राज्य स्तरीय कुंग फू चेम्पियनशिप में नगर के समर्थ और नित्यश्री को गोल्ड, 5 गोल्ड एवं 4 सिल्वर के साथ टीम विजयी।

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मण्डीदीप।
मण्डीदीप। कुंग फू स्पोर्टस एसोेसिएशन मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस खंडवा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुंग फू प्रतियोगिता आयोजित की गई। ऑल इंडिया कुंग फू फेडरेशन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में रायसेन व हरदा जिले की टीम को 5 गोल्ड और 4 सिल्वर के साथ संयुक्त रूप तृतीय विजेता घोषित किया गया। प्रथम विजेता नीमच, द्वतीय खंडवा व तृतीय स्थान पर रायसेन हरदा ओवरऑल विजेता रही। इस अवसर पर ऑल इंडिया कुंगफू फेडरेशन के अध्यक्ष सी एल लामा, कुंगफू स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अनिल भवरे, सचिव दिलीप उमरिया, संरक्षक हुकुम बिल्लोरे, कोच व आयोजन समिति के प्रमुख रामसिंह खरारे व दीपिका खरारे ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों को मेडल व प्रशंसा पत्र प्रदान किये। हरदा से सीनियर राजेस्वरी ने गोल्ड, जूनियर अंडर 11 में अक्षया व रायसेन मण्डीदीप से समर्थ भवरे ने गोल्ड, 6 से 9 वर्ष की आयु वर्ग में योगेस्वरी ने गोल्ड, अनुष्का चौरे व गौरव झिंजोरे ने सिल्वर, सब जूनियर ताऊ लू में मण्डीदीप से नित्यश्री भवरे ने गोल्ड, विराट चौरे ने सिल्वर मैडल जीता। जिसमें सीनियर व जूनियर एकल प्रदर्शन में रायसेन हरदा टीम से कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अध्यक्ष अनिल भंवरे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनीत खिलाडीयों को इस माह आगामी दिनों में आसाम में आयेजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...