सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैधता अवधि अब होगी 7 वर्ष - राज्य मंत्री परमार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, March 3, 2021

सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैधता अवधि अब होगी 7 वर्ष - राज्य मंत्री परमार

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैधता अवधि अब होगी 7 वर्ष - राज्य मंत्री परमार

सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैधता अवधि अब होगी 7 वर्ष - राज्य मंत्री परमार

भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैधता अवधि को 4 वर्ष से बढ़ाकर अब 7 वर्ष किया जा रहा है। परमार मंत्रालय में सीपीसीटी परीक्षा संचालन संबंधी समीक्षा बैठक ले रहे थे। परमार ने कहा कि इससे प्रदेश में सहायक ग्रेड-3, स्टेनो, डाटाएंट्री ऑपरेटर और आई.टी. ऑपरेटर जैसे पदों की भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों को लाभ होगा। राज्य मंत्री परमार ने कहाकि वर्तमान कोरोना काल की परिस्थितियों और परीक्षार्थियों की सहुलियत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। परमार ने निर्देश दिये कि सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेशन की व्यवस्था इस तरह बनाएँ कि परीक्षार्थियों का स्कोर कार्ड दूसरे राज्यों की परीक्षाओं में भी मान्य हो। परीक्षाओं के संचालन की रीयल टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित परीक्षा परिणाम जारी करने के लिये आधुनिक प्रौद्योगिकी और तकनीक को अपनाया जाये। परीक्षाओं के संचालन संबंधी सूचनाएँ परीक्षार्थियों को प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों पर उपलब्ध कराएँ। बैठक में अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेलवेन्द्रन, निदेशक राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रभातराज तिवारी और उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिशा नागवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...