Post Top Ad
Thursday, March 11, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, लंबे समय के अंतराल के बाद नगर में बस स्टैंड पर बसों का आवागमन फिर से हुआ चालू।
रायसेन/देवरी, लंबे समय के अंतराल के बाद नगर में बस स्टैंड पर बसों का आवागमन फिर से हुआ चालू।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। लंबे समय के अंतराल के बाद बसों का संचालन बस स्टैंड पर फिर से शुरू हो गया। अव्यवस्थित पार्किंग को ठीक कराने के साथ ही दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया था। इस दौरान कार्रवाई के साथ दुकानदारों को समझाइश भी दी थी कि दोबारा दुकानों के सामने सामान न जमाएं, पुलिस प्रशासन की कार्रवाई बाद ही बसों का संचालन फिर से बस स्टैंड पर होने लगा। बस स्टैंड क्षेत्र में बसों से अधिक दुकानों का सामान जमा हुआ था। यहां हालात यह थे कि 10 फीट की दुकानों के बाहर 10-10 फीट अतिक्रमण कर सामान जमाया हुआ था। इधर बार-बार समझाइश के बाद भी पूरी तरह से अतिक्रमण हटने का नाम नहीं ले रहा था। बस स्टैंड पर बनी दुकान संचालकों द्वारा मार्ग पर सामान जमा रखा था। दुकानदारों द्वारा आने वाले ग्राहकों को भी मार्ग पर ही कुर्सी लगाकर बैठाया जाता है। ऐसे में बस स्टैंड में आने वाले वाहनों को तो परेशानी होती थी साथ ही बस स्टैंड पर सवारी को लेने या छोडने आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए भी जगह नहीं मिल पाती थी जिसे देखते हुए गत दिनों तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी एवं थाना प्रभारी विमलेश राय द्वारा कार्रवाई की गई थी, जिसके फल स्वरुप नगर में बस स्टैंड पर बसों का फिर से आवागमन चालू हो गया।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद