Post Top Ad
Thursday, March 18, 2021
Home
ताजा खबर
धार
मध्य प्रदेश
राजनीति
मुख्यमंत्री चौहान ने भीड़ में भी सुन ली आदिवासी महिला की पुकार।
मुख्यमंत्री चौहान ने भीड़ में भी सुन ली आदिवासी महिला की पुकार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आम जनता के लिए सदैव संवेदनशील रहते हैं। इसका उदाहरण आज धार में आयोजित मिशन ग्रामोदय के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा कर ही रहे थे, की भीड़ से एक महिला की आवाज सुनाई पड़ी- 'मुझे मामा से मिलना है।' मुख्यमंत्री चौहान ने महिला की आवाज सुन ली। उन्होंने यह कहते हुए कि 'कोई बहन मुझसे मिलना चाहती है। मैं उसके पास जाना चाहूँगा' सुरक्षा घेरे से बाहर निकल कर भीड़ में आवाज दी कि- 'कोई बहन मुझसे मिलना चाहती है, वह कहाँ है।' अधिक जन-समुदाय होने के कारण वे महिला से नहीं मिल सके। मुख्यमंत्री चौहान के मन में तो उसकी आवाज गूँज रही थी। उन्होंने कलेक्टर आलोक सिंह से कहा कि- 'मैं उस बहन से जरूर मिलना चाहूँगा।' बहुत प्रयास के बाद महिला मिली और वह भी ग्राम लुन्हेरा से आयी ममता निनामा। उसे तत्काल मुख्यमंत्री के पास लाया गया। मुख्यमंत्री ने उस महिला से पूछा कि- 'बहन क्या समस्या है।' थोड़ी देर तो ममता को विश्वास ही नहीं हुआ। फिर उसने बताया कि 'ग्राम की सहकारी समिति में सेल्समेन की भर्ती में मैंने भी आवेदन किया था, लेकिन चयन किसी दूसरी पंचायत वाले का हो गया है' मुख्यमंत्री चौहान ने ममता निनामा को ढाँढस बँधाया और कलेक्टर को तत्काल प्रकरण की जाँच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। ममता ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि 'जिसका मामा इतना दयालु और संवेदनशील हो उसे क्या चिंता, इतनी भीड़ में भी हमारे मामा ने मेरी आवाज सुनी और व्याकुल होकर मुझसे मिले। मैं भगवान को धन्यवाद दूँगी कि ऐसे जन-हितैषी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री है।'
Tags
# ताजा खबर
# धार
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
ताजा खबर,
धार,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद