Post Top Ad
Sunday, March 28, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन।
रायसेन/देवरी, होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। होली पर्व को लेकर ग्राम थालादिधावन के शंकर मदिर में थाना प्रभारी ने रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से कोरोना संक्रमण महामारी को लेकर होली के हुड़दंग की विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों से थाना प्रभारी राधेश्याम पटैल ने विस्तृत विमर्श किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व घर में ही अपने परिजनों के साथ मनाए जाने पर चर्चा किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के दोबारा खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा पर्व को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों को शत प्रतिशत पालन करना है। साथ ही डीजे और चौक-चौराहे पर जमावड़ा सख्त वर्जित रहेगा। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से पुन: अपील किया कि फेस मास्क लगाए, दो गज दूरी का पालन करने के अलावे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। हुड़दंग करने वालों एवं शांति भंग कर अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि पर्व को लेकर पुलिस गश्ती तेज कर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि कुबेर सिंह लोधी, विजय सिंह जधेनिया गुड्डाभैया, संदीप जधेनिया, बृजभूषण राय आदि ग्रामीणों के बीच शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद