Post Top Ad
Friday, March 5, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, गिरिराज पूजन से मिटती घमंड की भावना - दीदी माधवी।
रायसेन/बरेली, गिरिराज पूजन से मिटती घमंड की भावना - दीदी माधवी।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पशु चिकित्सालय मार्ग पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवे दिवस वृन्दावन धाम से कथा पांडाल में कथा का श्रवण कराने आईं दीदी सखी माधवी ने माखन चोरी और गोवर्धन लीला के प्रसंग को सजीव रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को पद, यश, वैभव का घमंड नहीं करना चाहिए। समय आने पर वह अवश्य चूर-चूर होता है। भागवत कथा में उन्होंने कहा कि जब इंद्र को घमंड हो गया तो उसका मर्दन भगवान कृष्ण ने किया था। गोवर्धन पूजन करने से मनुष्य को प्रेरणा मिलती है कि वह किसी प्रकार का घमंड नहीं करे। माखन चोरी लीला के बारे में उन्होंने बताया कि हमारा मन ही माखन है। यदि हमने अपने मन रूपी माखन को निर्मल रखेंगे तो भगवान उसे अवश्य चुरा लेंगे।
भागवत कथा में भगवान कृष्ण के पात्र और भगवान के सखा मंच के समीप उपस्थित हुए जहां उन्होने माखन लीला की प्रस्तुति दी। वहीं पांडाल में बैठे श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजन अर्चना की भगवान ने सभी को माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया। साथ ही विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल को बुलाकर उनके मुंह में भी माखन मिश्री दी। वहीं विधायक ने भगवान के चरण स्पर्श कर उनसे आर्शीवाद लिया। गिरीराज भगवान के लिए छप्पन भोग लगाये गए थे वहीं भगवान की पूजन अर्चना करने के लिए विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल और कथा के मुख्य यजमान प्रीति पूरन सिंह धाकड ने भगवान की पूजन अर्चना की।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान करने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढोत्तरी होती जा रही है कथा के पांचवे दिन क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल कथा पंडाल में पहुंचे उनके साथ कांग्रेस के युवा नेता अरविंद मालवीय भी मौजूद थे उन्होने कथा मंच पर पहुंचकर कथा वाचक से आर्शीवाद लिया वहीं कथा वाचक ने भी राधे कृष्ण नाम से अंकित वस्त्र उन्हे भेंट किया।
कथा स्थल पर पहुंच क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल ने कथा के मंच से पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे सौभाग्य है जो मुझे भागवत कथा के मंच पर आने का अवसर मिला बहुत सौभाग्यशाली होते हें वह जो धार्मिक मंचों पर पहुंचकर धर्म की ज्योत जगाने वालों से आर्शीवाद लेते हैं। उन्होने भक्तजनों से कहा कि जीवन में एक बार भगवत कथा का श्रवण हर मनुष्य को करना चाहिए। साथ ही आयोजित समिति को भी उन्होने इस सफल आयोजन पर बधाई दी।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद