Post Top Ad
Saturday, March 27, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
चोरी करने आये चोर ने महिला को अकेला देखकर किया दुष्कर्म।
चोरी करने आये चोर ने महिला को अकेला देखकर किया दुष्कर्म।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
यूपी। गाजीपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां एक चोर चोरी के मकसद से घर में घुसा था, घर में सामान ढूंढ़ते वक्त उसकी नजर घर में सो रही महिला पर पड़ी, इसके बाद चोर ने जो किया वह काफी चौकाने वाला था। चोर ने महिला को डरा धमका कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। ये वारदात गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र की है, रेप की वारदात के बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपी चोर को तलाशने में जुट गई और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी गाजीपुर डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि 19 मार्च की रात को चोर चोरी के इरादे से एक घर में घुसा था, घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। एसपी का कहना है कि इस मामले का राजफाश करना पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग काम था लेकिन पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचनाओं पर इस डार्क केस को सुलझाया। पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी, शुक्रवार को सुबह आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल यादव बताया है जोकि खानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है और बताया कि वो चोरी की नियत से घर में घुसा था, लेकिन उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर ऐसा घिनोना कृत्य कर दिया। एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे की सरिया, उसका मोबाइल और कपड़ा बरामद कर लिया गया है और इसे जेल भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने इस केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी दिया।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद