Post Top Ad
Friday, March 12, 2021
Home
अपराध
जबलपुर
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
जबलपुर, मानव तस्करी में लिप्त गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।
जबलपुर, मानव तस्करी में लिप्त गिरोह की दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
भोपाल। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवयस्क बालक/बालिका एवं गुमशुदाओं की प्राथमिकता के आधार पर तलाश पतासाजी कर दस्तयाबी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण/अपराध) गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में तलाश पतासाजी कर अवयस्क बालक/बालिका एवं गुमशुदाओं की दस्तयाबी की जा रही है। थाना ग्वारीघाट में 28 जनवरी 2021 को ग्वारीघाट निवासी 62 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 22 जनवरी के दोपहर दो बजे उसकी 23 वर्षीय शादीशुदा नातिन घर से कपड़े लेने का कहकर कहीं चली गयी है, जो घर वापस नहीं आयी। सूचना पर गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गुमशुदा को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में गुमशुदा ने बताया कि 22 जनवरी को उसे भूकंप कालोनी की रहने वाली संतोषी मराठी बहला फुसलाकर पैसों का लालच देकर मजदूरी का काम दिलाने के बहाने से राजस्थान के कोटा के पास बूंदी ले गयी। जहां जबलपुर का अनिल बर्मन और उसकी पत्नी ज्योति बर्मन के साथ गढा की रहने वाली एक महिला भी मौजूद थी। अनिल बर्मन, उसकी पत्नी ज्योति बर्मन और संतोषी हम दोनों को बूंदी में सुरेश सिंह ठाकुर उर्फ दादा के पास ले गये, जो औरतों को बिकवाने का काम करता है। मेरा रंग सांवला होने से मुझे नही बेच पाए तो संतोषी के साथ वापस जबलपुर भेज दिया। गुमशुदा की रिपोर्ट पर थाना ग्वारीघाट में संतोषी मराठी, अनिल बर्मन और ज्योति बर्मन एवं सुरेश सिंह ठाकुर निवासी बूंदी राजस्थान व अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 128/21 धारा 370, 370(क)(2), 511, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध करते हुये अनिल बर्मन, ज्योति बर्मन तथा संतोषी मराठी को गिरफ्तार कर आरोपी सुरेश सिंह ठाकुर की तलाश पतासाजी की जा रही है। इसी प्रकार थाना मदनमहल में 11 मार्च 2021 को गढा़ निवासी 31 वर्षीय महिला ने बताया कि वह विगत 12 वर्षों से अपने बेटे को लेकर अलग किराये के कमरे में रह रही थी तथा घरों एवं छोटी लाईन स्थित एक भोजनालय में 200 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से रोटी बनाने का काम करती थी। होटल में काम करने वाले अनिल बर्मन ने उसे अपनी पत्नि ज्योति बर्मन तथा संतोषी से परिचय कराकर उसे विश्वास में लेकर अच्छी तनख्वाह का कहकर उनके साथ राजस्थान चलने को कहा। 20 जनवरी को ज्योति बर्मन एवं संतोषी बैरागी ने उसके बेटे को नानी के यहां रीवा छोडने को बोला, तो उसने अपने बेटे को अपने मायके भेज दिया। उसके बाद ज्योति बर्मन 26 जनवरी को कोटा लेकर गयी। जहां अनिल बर्मन, संतोषी बैरागी और ग्वारीघाट निवासी एक अन्य महिला मिली। कोटा से हम दोनों को बूंदी राजस्थान में सुरेश सिंह के घर ले गये। जहां पर बलशाखा राजस्थान निवासी जमना शंकर उन्हें देखने आया और 2 लाख 80 हजार रूपये में सौदा तय करके सुरेश सिंह ठाकुर ने अपना कमीशन काट कर बाकी पैसा अनिल बर्मन, ज्योति बर्मन तथा संतोषी बैरागी को दे दिया। मेरे मना करने पर उन्होंने मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी। मैं डर के कारण जमना शंकर के घर बलशाखा राजस्थान चली गयी। वहां दिन भर नौकरों की तरह काम कराया जाता था तथा रात्रि में जमना शंकर के द्वारा लगातार एक महीने तक दुराचार किया जाता रहा। फिर मेनें जमना शंकर को विश्वास में लेकर जबलपुर जाकर अपने बेटे को लाने का कहा। जमना शंकर उसकी बातों को मान गया और उसे ट्रेन की टिकिट करा कर एवं पैसे देकर जबलपुर भेज दिया। रिपोर्ट पर थाना मदनमहल अपराध क्र. 105/2021 धारा 342, 370, 370ए(2), 376(2)एन, 114, 109, 120बी, 506 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर थाना ग्वारीघाट में गिरफ्तार आरोपी अनिल बर्मन, ज्योति बर्मन तथा संतोषी बैरागी (मराठी) की थाना मदनमहल के प्रकरण में गिरफ्तारी शुमार करते हुये फरार आरोपी सुरेश सिंह ठाकुर निवासी बूंदी राजस्थान एवं जमना शंकर निवासी ग्राम बलशाखा राजस्थान की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु राजस्थान टीम भेजी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को राजस्थान में अधिक मजदूरी पर काम दिलाने का लालच देकर राजस्थान ले जाकर सुरेश सिंह निवासी बूंदी राजस्थान के माध्यम से सौदा कर बेच देते थे तथा मिले रूपयों को सभी आपस में बांट लेते थे। आरोपियेां को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ग्वारीघाट विजय सिंह परस्ते, थाना प्रभारी मदनमहल नीरज वर्मा, थाना मदनमहल की उप निरीक्षक मंजूषा धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र शुक्ला, महिला आरक्षक शिल्पी सिंह, प्रिया सिंह, राजेश अग्निहोत्री और रूपलाल इडपाचे तथा थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक बुद्धन मरावी, सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह ठाकुर, आरक्षक अजय सिंह, महिला आरक्षक आकृति राजपूत, लवली बागरी, पद्मा ठाकरे, वैशाली रजक और सैनिक राहुल गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
# अपराध
# जबलपुर
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
जबलपुर,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद